मिल्कीपुर का गहनाग बाबा धाम निखरकर आया सामने, 106.60 लाख की लागत से पर्यटन विकास कार्य पूरा

-अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ने कराया धाम का जीर्णोद्धार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-योगी सरकार में पौराणिक स्थलों व मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धार

अयोध्या)। प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या क्षेत्र के पर्यटन विकास को नई गति दी है। इसी क्रम में जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड अमानीगंज के राम पट्टी में स्थित प्रसिद्ध गहनाग बाबा धाम (आस्तीकन गहनाग बाबा स्थल) का व्यापक पर्यटन विकास कार्य पूरा कर लिया गया है। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से यह कार्य यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया था। लगभग 106.60 लाख रुपये की धनराशि से यह कार्य पूरा किया गया है।

परियोजना के अंतर्गत यात्री शेड की मरम्मत एवं निर्माण, सीसी रोड का निर्माण, इंटर लॉकिंग का कार्य, कुंड का विकास,परिक्रमा मार्ग के जीर्णोद्धार, मुख्य द्वार के जीर्णोद्धार सहित अन्य पर्यटन विकास संबंधी सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। परिषद के सीईओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि ये कार्य स्थल को आधुनिक पर्यटन केंद्र बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। सरकार के प्रयासों से अयोध्या क्षेत्र अब न केवल राम भक्तों का केंद्र है, बल्कि विविध धार्मिक स्थलों का भी प्रमुख पर्यटन हब बनता जा रहा है।

शिशिर बजाज को 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान से किया गया सम्मानित  ये खबर भी पढ़े : शिशिर बजाज को 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान से किया गया सम्मानित

जानिए, गहनाग बाबा धाम की विशेषताएं

गहनाग बाबा धाम नाग देवता की पूजा का प्रमुख केंद्र है। यहां सर्प दंश से पीड़ित श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं और विश्वास है कि बाबा की कृपा से वे स्वस्थ होते हैं। अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और अंबेडकर नगर जैसे जिलों से हर साल हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। विशेष रूप से वार्षिक मेले के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। योगी सरकार ने राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। सरकार ने धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, कनेक्टिविटी सुधार और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। मिल्कीपुर क्षेत्र में गहनाग बाबा धाम का विकास इसी व्यापक योजना का हिस्सा है।

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात साबित होगा

यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड अयोध्या के परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह विकास कार्य केवल एक मंदिर का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि आस्था और पर्यटन को जोड़ने का प्रयास है। बेहतर सड़कें, यात्री सुविधाएं, परिक्रमा मार्ग और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। गहनाग बाबा धाम का यह कायाकल्प स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना' से नवाजा
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस डोंट सर्च, फाइंड (प्रज्ञा, खोजें नहीं, समाधान पाएँ) पुस्तक का भव्य लोकार्पण
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

उत्तर प्रदेश

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा