स्टेज शो के दौरान बिगड़ी तबीयत, लोक गायक सोनू सांवरिया का निधन
अयोध्या।स्टेज शो के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से लोक गायक सोनू सांवरिया (28) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हैदरगंज बाजार निवासी सोनू गुरुवार को अपनी पूरी टीम के साथ सोहावल क्षेत्र के खिरौनी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम वह नाका रायबरेली बाईपास स्थित शिव मंदिर में आयोजित भजन संध्या में पहुंचे।
रात करीब आठ बजे स्टेज पर प्रस्तुति के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मंच पर ही गिर पड़े। साथ मौजूद टीम के लोग उन्हें तत्काल शहर के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
हैदरगंज ग्राम प्रधान राकेश अग्रहरि ने बताया कि शनिवेंद्र कुमार उर्फ सोनू सांवरिया ने बेहद कम समय में एक लोकप्रिय लोक गायक के रूप में पहचान बना ली थी। उन्होंने मात्र 15 वर्ष की उम्र में सागर अग्रहरि के साथ कीर्तन मंडली में गायन की शुरुआत की थी और अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई।परिवार के अनुसार, सोनू के पिता बाहर रहते हैं और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार में एक विवाहित बहन है। अचानक हुए इस निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
