बख्शी का तालाब में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत,बुजुर्ग घायल,पैर टूटा और कटी उंगली

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिंगवाँ चौकी क्षेत्र में रविवार कुम्हरावां-बाबागंज रोड पर गुलालपुर मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग के पैर की हड्डी टूट गई है और हाथ की एक उंगली भी शरीर से अलग हो गई है।

लखनऊ निवासी 70 वर्षीय राजबहादुर सिंह रविवार सुबह अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (UP 32 KT 2188) से गुलालपुर से लखनऊ की ओर वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही वे कुम्हरावां की तरफ मुड़ने के लिए गुलालपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

नाला निर्माण से जिला कारागार की बाउंड्री पर मडराया खतरा,नींव में भर रहा गंदा पानी ये खबर भी पढ़े : नाला निर्माण से जिला कारागार की बाउंड्री पर मडराया खतरा,नींव में भर रहा गंदा पानी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से आ रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल (UP 41 BK 2182) काफी तेज गति में थी। इस बाइक को बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र स्थित मनसापुरवा निवासी सौरभ चला रहा था। आरोप है कि सौरभ बेहद लापरवाही और अनियंत्रित गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह मोड़ पर अपनी बाइक को संभाल नहीं सका और सीधे राजबहादुर सिंह की बाइक में जा घुसा।टक्कर इतनी भयानक थी कि, दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राजबहादुर सिंह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। 

इस हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और दाहिने हाथ की एक उंगली कटकर अलग हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई और घायल बुजुर्ग को एम्बुलेंस की मदद से लखनऊ के ताड़ीखाना स्थित 'हाईवे ट्रामा सेंटर' पहुँचाया। वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

महिंगवाँ चौकी प्रभारी सतीश सिंह मौके पर पहुँचे
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय महिंगवाँ चौकी प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें चौकी ले आई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ते यातायात और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

अलीगढ़ : कासगंज में सोमवार को चेतन एविएशन का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

देव स्नान के बाद बीमार हुए भगवान जगन्नाथ

भगवान जगन्नाथ: महाप्रभु के भक्त पूरे साल बड़ी बेसब्री के साथ रथ यात्रा का इंतजार करते हैं। हर साल रथ...
धर्म-आध्यात्म 
देव स्नान के बाद बीमार हुए भगवान जगन्नाथ

तर-मंतर पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन सोनम वांगचुक का शुगर लेवल घटा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों, परीक्षा प्रक्रिया...
राष्ट्रीय 
तर-मंतर पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन सोनम वांगचुक का शुगर लेवल घटा

बुलंदशहर: ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर:  ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत

हल्दिया रूट पर ट्रेन सेवाएं ठप, पाइपलाइन विस्फोट के बाद कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मेदिनीपुर: पूर्व मेदिनीपुर जिले के चिरंजीबपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एलसी गेट नंबर-56 के उत्तर दिशा...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
हल्दिया रूट पर ट्रेन सेवाएं ठप, पाइपलाइन विस्फोट के बाद कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

उत्तर प्रदेश

कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

अलीगढ़ : कासगंज में सोमवार को चेतन एविएशन का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

बुलंदशहर: ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर:  ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना अंतर्गत खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग 10...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

आगरा। आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आज (मंगलवार) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला