उन्नाव: बिना फायर एनओसी के संकरी गलियों में चल रही दर्जनों कोचिंग सेंटर

आग लगने पर दमकल वाहन पहुंचना भी मुश्किल, फिर भी नहीं हो रही जांच

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

दिल्ली और लखनऊ की घटनाओं से नहीं ले रहे सबक

मनीष तिवारी 

उन्नाव। दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में फायर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। फायर अधिकारियों द्वारा बैठकें कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्नाव में इन निर्देशों का असर दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के कई इलाकों में बिना फायर एनओसी, बिना स्वीकृत नक्शे और बिना आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारी हर माह छात्रों से करेंगे संवाद ये खबर भी पढ़े : वरिष्ठ अधिकारी हर माह छात्रों से करेंगे संवाद

हादसों के बाद भी नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई

दिल्ली में आग की घटना में कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग ने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया। प्रशासनिक स्तर पर कोचिग सेटर में आग की घटना से 15 लोगों की मौत और नौ बच्चों के घायल होने की बात सामने आई है। इन घटनाओं के बाद उम्मीद थी कि जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच होगी, लेकिन उन्नाव में स्थिति जस की तस बनी हुई है।

पन्नालाल पार्क से स्टेशन रोड तक नियमों की अनदेखी

शहर के पन्नालाल पार्क, स्टेशन रोड, मोती नगर और कल्याणी देवी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई संस्थान घरों, दुकानों और बेसमेंट में चल रहे हैं। कुछ कोचिंग ऐसे क्षेत्रों में संचालित हैं जहां गलियां इतनी संकरी हैं कि चार पहिया वाहन तक आसानी से नहीं पहुंच सकते। ऐसे में आग जैसी आपात स्थिति होने पर दमकल वाहनों के पहुंचने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिना एनओसी और स्वीकृत नक्शे के संचालन के आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पन्नालाल पार्क क्षेत्र में संचालित फीनिक्स एकेडमी, दिशा एकेडमी, ग्लोबल इन्फोटेक, माइंडसेट सहित कई कोचिंग संस्थानों के पास न तो फायर विभाग की एनओसी है और न ही उन्नाव विकास प्राधिकरण (यूडीए) से भवन का स्वीकृत नक्शा। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से आवश्यक अनुमतियों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके बावजूद इन संस्थानों का संचालन जारी है।

कानपुर में कार्रवाई, उन्नाव में खामोशी

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में फायर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली कई इमारतों और संस्थानों पर कार्रवाई की गई। वहीं उन्नाव में अब तक किसी बड़े अभियान या व्यापक जांच की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

क्या कहते हैं नियम

विशेषज्ञों के अनुसार अधिक संख्या में लोगों की आवाजाही वाले संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था तथा संबंधित विभागों की आवश्यक स्वीकृतियां होना जरूरी है। इन मानकों का पालन न होने पर दुर्घटना की स्थिति में जनहानि का खतरा बढ़ जाता है।

अब निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित विभागों पर हैं कि वे शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हैं या नहीं। मामले को लेकर जब जिला अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह को फोन मिलाया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

क्या बोले डीआईओएस ?
मामले में जब डीआईओएस सुनील दत्त से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा पूर्व में सभी कोचिंगो को नोटिस जारी किया गया था। मानक के अनुसार उनका रिन्यूअल कराने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन मेरे समय में किसी न तो रिन्यूअल कराया है, ना ही कोचिंग चलाने की मान्यता ली है। जल्द ही टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में भक्तों का सैलाब...
मध्य प्रदेश 
श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कम बारिश के बाद अब मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मानसून ट्रफ...
मध्य प्रदेश 
MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

पीएम मोदी ने उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों संग जीने का दिया संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक्स हैंडल पर आज प्रातः साझा किए गए सुभाषितम् में प्रसिद्ध वैदिक शांति मंत्र...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों संग जीने का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी