लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा

विभूति खंड थाने में मुकदमा दर्ज, 44 जिलों में हुआ था पेपर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊलेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की शिकायत पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी और सहायक पुलिस आयुक्त विभूति खंड की निगरानी में की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयोग ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 44 जनपदों के 861 परीक्षा केंद्रों पर पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचितापूर्ण तरीके से कराई गई थी। परीक्षा संचालन में सभी मानकों का पालन किया गया।
 
आयोग के अनुसार, कुछ अराजकतत्वों ने अभ्यर्थियों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर असत्य और भ्रामक पोस्ट शेयर किए। इन पोस्ट के जरिए न सिर्फ अभ्यर्थियों को भ्रमित किया गया, बल्कि सरकार की छवि धूमिल करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की भी कोशिश की गई।
 
इससे पहले आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की थी कि वे किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर ध्यान न दें। केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आयोग ने साफ कहा है कि भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील