मंत्री-मेयर-नगर आयुक्त की टेबल पर दिखी प्रतिबंधित 200 एमएल की पानी बोतल !

लखनऊ को देश का स्वच्छ शहर बनाने के लिए अहम बैठक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सत्य प्रकाश भारती

  • 2022 में तत्कालीन नगर आयुक्त ने जारी किया था सार्वजनिक नोटिस
  • पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना का दिया था हवाला
  • कई बार की तरह फिर नहीं उठा लखनऊ के एफएसडीए अफसरों का फोन 

लखनऊ। बुधवार लखनऊ को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगर विकास मंत्री और महापौर ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। वहीं इस बैठक के दौरान आई तस्वीरों ने स्वच्छता को लेकर कई सवाल खड़ा कर दिए हैं। मंत्री और मेयर की मौजूदगी में हो रही बैठक में सभी के टेबल पर 200 ml की प्रतिबंधित बोतल रखी नजर आई। बीते नवंबर 2022 में तत्कालीन नगर आयुक्त ने इसके प्रतिबंध की सार्वजनिक सूचना भी जारी की थी। जिसमें उन्होंने भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय की अधिसूचना का हवाला दिया था।

दरअसल,नगर आयुक्त की ओर से तीन नवंबर 2022 को प्रकाशित की गई सार्वजनिक नोटिस में पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 12 अगस्त 2021 को जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा गया है कि निकाय में पंजीकृत बैंक्वेट हॉल, टेंट हाउस, शादीघर, टेंट हाउस और खान-पान सेवा प्रदाता सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं कर सकते। तत्कालीन नगर आयुक्त के मुताबिक़ 200 एमएल वाली पानी की बोतलें शादी समारोहों व अन्य कार्यक्रमों में इस्तेमाल नहीं की जा सकेगा। हालांकि, इसकी खरीद-बिक्री रोकने को लेकर नगर निगम ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया था। 

शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम ये खबर भी पढ़े : शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम

उन्होंने कहा था कि स्वच्छ भारत मिशन की दिशा निर्देशिका-2023 में तय किए गए तीन-आर यानी रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल के मानकों का पालन करना होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक का कतई इस्तेमाल न हो, इसे उन्हें सुनिश्चित करना होगा। कूड़े का निस्तारण भी आयोजन स्थल पर ही करना होगा। शहर में करीब 500 से अधिक बैंक्वेट हॉल-शादीघर हैं। वहीं नियम के मुताबिक़ इसका प्रयोग करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं कानूनी कार्रवाई के तहत तीन महीने की सजा हो सकती है। वहीं बुधवार लखनऊ को देश का पहला स्वच्छ शहर बनाके के लिए हुई अहम् बैठक में यह पानी की बोतल मेयर और मंत्री सहित अधिकारियों की टेबल पर रखी नजर आई। 

बैठक के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि लखनऊ ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन अब लक्ष्य देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना होना चाहिए। इसके लिए यह समीक्षा आवश्यक है कि किन प्रयासों से शहर शीर्ष तीन में पहुंचा और किन कमियों को दूर कर बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए। सीवेज से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा अस्पतालों, होटलों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। 

साथ ही स्कूलों में कायाकल्प कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने एवं शिकायत निस्तारण प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। वहीं जनहित और वातावरण संरक्षण से जुड़े इस अहम प्रकरण पर जब तरूणमित्र टीम ने लखनऊ एफएसडीए टीम के मंडल व जनपदीय अफसरों के मोबाइल नंबरों पर काल किया तो कई बार की तरह फिर उनका फोन नहीं उठा, जिससे यह प्रतीत होता कि ये संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपरोक्त मुद्दे को लेकर कितने गंभीर रहते हैं।

'यह बात 2022 की है। मैं निर्वाचित होकर 2023 में आई हूं। ऐसी कोई अधिसूचना है मेरे पटल पर नहीं है। यदि इसकी जानकारी होती है,तो मैं इसकी समीक्षा करती हूं। 
- सुषमा खर्कवाल, महापौर,नगर निगम लखनऊ  

 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका

हरी मिर्च: सब्जी कि खरीदारी करते समय अक्सर लिस्ट में मिर्च का काम सबसे पहले होता है, वहीं अगर लिस्ट...
खेती-बाड़ी 
  गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका

भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल! 

भारत और चीन में व्यापार : भारत और चीन के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ भारत...
कारोबार 
भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल! 

स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

डलास। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराने के साथ ही स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल...
खेल 
स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

डलास। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को मंगलवार को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा जिले के नारंग मंडी शहर में मंगलवार रात दो बसों की आमने-सामने की...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

कानपुर। ग्रामीणों को आधार में संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्यों के लिए शहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। नई तकनीक का उद्देश्य केवल पढ़ाई को डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने को अधिक सरल, प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित