प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। इटौंजा थाना पुलिस ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, मारपीट, जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 22 मई 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना इटौंजा में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर बंधक बनाया और उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने और भागने का प्रयास करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में थाना इटौंजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी Akram Ali पुत्र मोहम्मद अली निवासी घासीपुरा, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा को मुखबिर की सूचना पर अर्जुनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से वेल्डर बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं, एससी/एसटी एक्ट तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

बलोचिस्तान  : रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि उसने बलोचिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

  मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की       कर्क...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

आज का राशिफल : 15 जुलाई, इनको यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा

मेष- यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 15 जुलाई, इनको यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा

HMD Asha 505 में Nokia Lumia जैसी डिजाइन, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

नई दिल्ली। नोकिया ब्रांड के तहत आने वाले आइकॉनिक Asha फोन को फिर से लॉन्च करने वाला है। एचएमडी का...
टेक-मित्र 
HMD Asha 505 में Nokia Lumia जैसी डिजाइन, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

मौसम 15 जुलाई: आज 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 की रफ्तार से हवा

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों...
राष्ट्रीय 
मौसम 15 जुलाई: आज 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 की रफ्तार से हवा

उत्तर प्रदेश

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग