खरीफ की फसलों की बंटेगी 4577 मिनी किट
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शासन ने किसानों को मुफ्त खरीफ की फसलों का बीज मुहैया कराने के लिए मूंगफली, तिल, अरहर, सांवा, कोदों, रागी, बजारा की 4577 मिनी किट उपलब्ध कराई है। इसका वितरण गुरुवार से किसानों के मध्य कराया जाएगा। इसके अलावा खरीफ की फसलों का बीज बिक्री के लिए बीज गोदाम में उपलब्ध हुआ है। इसमें तिल के बीज में 40 फीसदी तथा अन्य बीज में 50 फ़ीसदी अनुदान दिया जाएगा।
राजकीय बीज गोदाम सुमेरपुर के प्रभारी राहुल कमल ने बुधवार को बताया कि शासन ने उरद, मूंग, तिल,अरहर, सांवा, कोदो, रागी, बाजरा के बीच की 4577 मिनी किट निशुल्क बीज के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। एक किट में दो किलो बीज दिया गया है। इसका वितरण गुरुवार से किसानों के मध्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा तिल 74 क्विंटल, उड़द 1440 क्विंटल, मूंग 20, अरहर 1960, मूंगफली 160, ढेंचा 13.20, धान 15, बाजरा 1.60 क्विंटल, सांवा आठ किलो, कोदों 30 किलो बीज बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है। इसमें तिल के बीज में 40 फीसदी अनुदान देय है। जबकि अन्य में 48 से 50 फ़ीसदी अनुदान देय है। उन्होंने बताया कि अभी मानसून की देरी के कारण बीज लेने किसान कम आ रहे हैं। जैसे ही मानसून की दस्तक होगी। किसान बीज लेने के लिए पहुंचने लगेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
