एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। वर्षों से टीबी की बीमारी से जूझ रही पत्नी की मौत का सदमा पति सहन नहीं कर सका और अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया। कुछ ही घंटों के अंतराल में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार के दो मासूम बेटे अनाथ हो गए हैं।

माधवपुर निवासी पिंकी (35) पिछले 14 वर्षों से टीबी से पीड़ित थीं। उनका इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। पत्नी की मौत के बाद पति श्याम दास (40) पूरी तरह टूट गए। ग्रामीणों के अनुसार, वह पूरी रात पत्नी के शव के पास बेसुध होकर बैठे रहे और लगातार रोते रहे।मंगलवार 11.30 बजे सुबह जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और पत्नी को अंतिम विदाई देने की रस्म निभाई जा रही थी, तभी श्याम दास को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी भी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

राज्य कर विभाग ने व्यापारियों के साथ किया सीधा संवाद ये खबर भी पढ़े : राज्य कर विभाग ने व्यापारियों के साथ किया सीधा संवाद

सबसे मार्मिक पहलू यह है कि दंपती अपने पीछे दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे की उम्र 9 वर्ष और छोटे की 7 वर्ष है। माता-पिता के एक साथ निधन के बाद दोनों बच्चों के सिर से ममता और पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। अंतिम संस्कार के दौरान बच्चों की मासूम आंखों में अपने माता-पिता को खोजती बेबसी देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। अब दोनों बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ