मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, हथियार बरामद, दो उग्रवादी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे के दौरान चलाए गए अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार बरामद किए हैं तथा दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, थौबल जिले के थौबल थाना अंतर्गत लीशांगथेम इकोप पट क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया। बरामद सामानों में एक एसएमजी कार्बाइन मैगजीन सहित, चार बोल्ट एक्शन राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल मैगजीन सहित तथा तीन जिंदा कारतूस शामिल हैं।

एक अन्य कार्रवाई में सिंगजामेई थाना में दर्ज एक मामले की जांच के क्रम में सुरक्षा बलों ने केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य को उसके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान माईबाम रोमियो सिंह (52) उर्फ रोनाल्ड के रूप में हुई है, जो इंफाल पूर्व जिले के सिंगजामेई वांगमा क्षेत्री लेइकाई मोंगखांग लांबी का निवासी है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया गया है।

नगराम पुलिस का बड़ा अभियान, लंबे समय से फरार 5 वारंटी दबोचे, कोर्ट के NBW पर हुई गिरफ्तारी ये खबर भी पढ़े : नगराम पुलिस का बड़ा अभियान, लंबे समय से फरार 5 वारंटी दबोचे, कोर्ट के NBW पर हुई गिरफ्तारी

इससे पहले, काकचिंग जिले के वाइखोंग थाना अंतर्गत इंडो-बर्मा सुगनु रोड स्थित काकचिंग खुनौ लामखाई क्षेत्र से केसीपी (इबुंगो नगांगोम्बा गुट) के एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान लैशराम अनिल उर्फ चारा सिंह (34) के रूप में हुई है, जो इंफाल पश्चिम जिले के चांगांगेई मायाई लेइकाई का निवासी है। उसके पास से एक मोबाइल फोन तथा (एमएन01एएक्स-9290 पंजीकरण संख्या वाली) हुंडई आई20 कार जब्त की गई।सुरक्षा बल राज्य में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट