रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के साथ ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ मनाया भाजपा की जीत का जश्न

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में पश्चिम बंगाल सहित विधानसभा चुनावों के पार्टी पक्ष में आ रहे रुझानों के दौरान आज ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने साथी मंत्रियों को ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ खिला कर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न मनाया।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की झालमुड़ी, रसगुल्ले की मिठास और भाजपा की जीत जश्न मुख्यमंत्री और अपने सहयोगियों के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। यह जीत उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। सूद ने कहा कि यह विजय जनता के विश्वास, समर्पण और विकास के संकल्प की जीत है।

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने इंडी गठबंधन की हकीकत देश के सामने रख दी है। बंगाल की जनता ने हिंसा, अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। यह जनादेश विकास, स्थिरता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बंगाल के लोग बेहद बहादुर और सूझबूझ वाले हैं। वे कभी भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लेते, बल्कि सोच-समझकर निर्णय करते हैं और इस बार भी उन्होंने वही किया है। बंगाल की जनता जानती है कि राज्य के विकास और स्थिरता के लिए भाजपा ही एक सार्थक विकल्प है और वही असली बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि यहां के जो हालात बिगड़े हुए हैं, उन्हें सुधारने का भरोसा अब भाजपा की सरकार से है।

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सनातन विरोधियों की पराजय हुई, जनादेश स्पष्ट है कि हिंदुओं का अपमान करके कोई सत्ता में नहीं रह पाएगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, श्रमिक झुलसे, कई की हालत गंभीर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया स्थित रिफाइनरी परिसर में मंगलवार तड़के नैफ्था पाइपलाइन में आग लगने...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, श्रमिक झुलसे, कई की हालत गंभीर

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची एक जुलाई से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह वहां अपने समकक्ष...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की संभावना...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या