दिल्ली में ‘कैच द रेन’ अभियान की शुरुआत पर मुख्यमंत्री ने कहा, बारिश की बूंद, भविष्य की सुरक्षा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वर्षा जल संचयन को जन भागीदारी का संकल्प बनाते हुए शुक्रवार को दिल्ली के आरकेपुरम में ‘कैच द रेन 2026’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘नीरा-पानी की वाणी’ मैस्कॉट का भी अनावरण हुआ, जो लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश देगा। इस मौके पर दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बारिश की हर बूंद, भविष्य की सुरक्षा है। अगर हम उसे वहीं सहेज लें जहां वह गिरती है, तो दिल्ली की जल स्थिति में बड़ा परिवर्तन संभव है। ‘कैच द रेन’ को अभियान नहीं बल्कि जन स्वभाव बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा जल संचयन हमारी परंपरा की बुद्धिमत्ता है, जिसे आज की आवश्यकता बनाना होगा। सरकार द्वारा 50,000 तक की सब्सिडी, पानी के बिल में 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट और निःशुल्क तकनीकी सहायता जैसे कदम इस दिशा को गति दे रहे हैं। अब लक्ष्य है कि हर घर, हर छत और हर संस्थान इस प्रयास का सक्रिय हिस्सा बने।

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी नहीं बल्कि उसे बचाने की सोच की कमी है। अब समय है कि हर बिल्डिंग, हर सोसायटी और हर कॉलोनी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाया जाए। यह सरकार का नहीं, हम सबका अभियान है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
उत्तर प्रदेश 

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...

अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण देने के लिए...

लखनऊ आग हादसे में निलंबित फायर अफसर ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के...