मुख्यमंत्री साय आज उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे हिस्सा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार काे मंत्रालय में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। उनका पूरा दिन प्रशासनिक कार्यों और विभागीय समीक्षा बैठकों के लिए निर्धारित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11:00 बजे से मंत्रालय में उपस्थित रहेंगे और शाम 5:00 बजे तक विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। इस क्रम में वे सुबह 11:30 बजे उच्च शिक्षा विभाग की बैठक लेंगे, जिसमें विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे श्रम विभाग की बैठक में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 3:30 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य संपादित करेंगे। दिनभर के कार्यक्रम के बाद वे शाम 5:25 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह बैठकें राज्य में विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन

iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर हाई-एंड...
टेक-मित्र 
iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन