मोर्केल ने रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर क्या कहा?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत और इंग्लैंड :भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान रोहित शर्मा की हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह मुकाबला रोहित के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। हालांकि, पहले तो बीसीसीआई ने रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहों को गलत बताया। इसके बाद मैच से ठीक एक दिन पहले भारतीय गेंदबाजी कोच ने भी कहा कि रोहित की फॉर्म को लेकर टीम में कोई परेशानी या चिंता की बात नहीं है।

मोर्केल ने रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर क्या कहा?
भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रोहित शर्मा का साथ देते हुए कहा कि वे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। उन्होंने रोहित की मुश्किलों को समझते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में नई गेंद का सामना करना आसान नहीं रहा है। तीसरे वनडे मैच से पहले मीडिया के साथ बातचीत में मोर्कल ने कहा कि नई गेंद से शुरुआत करना वाकई बहुत मुश्किल काम है। इस पूरी सीरीज में गेंद काफी स्विंग हो रही है, इसलिए शुरू में रन बनाना आसान नहीं है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित इस दिक्कत से खुद को बाहर निकाल लेंगे।

भारत का सुनहरा दांव! अमन सहरावत ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2026 में जीता गोल्ड ये खबर भी पढ़े : भारत का सुनहरा दांव! अमन सहरावत ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2026 में जीता गोल्ड

मोर्केल ने आगे कहा कि रोहित पहले भी कई बार ऐसी मुश्किलों से बाहर निकले हैं, उनका पुराना अनुभव इस समय काम आएगा। उनके टीम में रहने से बाकी बल्लेबाजों को भी भरोसा मिलता है। इसलिए उनके खेलने के तरीके को लेकर टीम में कोई टेंशन या परेशानी की बात नहीं है। इंग्लैंड सीरीज में रोहित का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पहले मैच में वह 11 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं दूसरे वनडे में उन्होंने 47 बॉल पर 26 रन की धीमी पारी खेली थी। इस सीरीज में गेंद को सही से टाइम करने में संघर्ष करते हुए दिखे हैं।

रोहित को लेकर बीसीसीआई सचिव ने भी दिया था बड़ा बयान
वहीं रोहित के रिटायरमेंट वाली खबरों पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स में खेला जाने वाला वनडे मैच उनका आखिरी मैच नहीं होगा। बता दें कि तीसरे वनडे मैच के दौरान अब फैंस की नजरें जाहिर तौर पर रोहित शर्मा पर रहने वाली है। रोहित लॉर्ड्स वनडे मैच में बल्ले से एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ