काशी रुद्रास ने मेरठ को 56 रन से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर: मौजूदा चैंपियन काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग 2026 के प्लेऑफ की दौड़ में शानदार वापसी करते हुए मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में मेरठ मावेरिक्स को 56 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ लीग चरण समाप्त होते ही टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमों की तस्वीर भी साफ हो गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास ने 20 ओवर में चार विकेट पर 175 रन बनाए। कप्तान करण शर्मा ने 40 गेंदों पर 57 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि वैभव जायसवाल ने 24 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े।

इसके बाद उपेंद्र यादव ने आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोक दिए। उनकी पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इस विस्फोटक पारी की बदौलत काशी ने मेरठ के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज स्वस्तिक चिकारा खाता खोले बिना ही कार्तिक यादव का शिकार बन गए।

कार्तिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट लिए और मेरठ के शीर्ष क्रम की कमर तोड़ दी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मेरठ की टीम 13 ओवर में 70 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। दिव्यांश राजपूत ने 31 गेंदों में 39 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन 16वें ओवर में ऋषभ राजपूत ने उन्हें हिट-विकेट आउट कर दिया। इसी ओवर की अगली गेंद पर यश गर्ग भी पवेलियन लौट गए।

17वें ओवर की पहली गेंद पर इम्पैक्ट प्लेयर संगम सिंह ने विकेट लेकर दो ओवरों में फैली टीम हैट्रिक पूरी की। मेरठ की पूरी टीम 19.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। ऋषभ राजपूत ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अटल बिहारी विपिन राय को दो सफलताएं मिलीं।

इस जीत के साथ काशी रुद्रास ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब ये खबर भी पढ़े : जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

मेरठ मावेरिक्स 15 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि लखनऊ फाल्कन्स 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नोएडा किंग्स 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। वहीं गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार्स का अभियान समाप्त हो गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

(पवन सिंह)चिल्लानल (चैनल्स) और बिक कर छपने वाले (अखबार) ...ये पूरे साल करोड़ों का विज्ञापन डकार कर झूठ की...
विचार मित्र 
GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं।...
राष्ट्रीय  लाइफस्टाइल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छत से गिरने से एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव

लखनऊ। PET-2023 के आधार पर 3284 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर बुधवार को...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल