आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस की लगातार पांचवीं जीत, हैदराबाद को 82 रन से हराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस जीत के साथ गुजरात के 16 अंक हो गए हैं।

टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि गुजरात की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज जोस बटलर पावरप्ले के भीतर ही पवेलियन लौट गए। शुरुआती छह ओवर में टीम केवल 34 रन ही बना सकी।

स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले फिट हुए किलियन एमबाप्पे, फ्रांस को मिली बड़ी राहत ये खबर भी पढ़े : स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले फिट हुए किलियन एमबाप्पे, फ्रांस को मिली बड़ी राहत

कठिन परिस्थितियों में साई सुदर्शन ने एक छोर संभाले रखा और संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। धीमी पिच और कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाया। सुदर्शन ने 44 गेंदों में 61 रन बनाए और इस सीजन में लगातार तीसरा तथा कुल पांचवां अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। अब वह ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 50 रन बनाए। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस को एक सफलता मिली।

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए।

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को दो सफलताएं मिलीं।इस बड़ी जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं, जबकि हैदराबाद की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील