सिक्किम के निर्माणाधीन सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दस हुई 

 ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जहरीली गैस और खराब मौसम से राहत अभियान चुनौतीपूर्ण

गंगटोक। सिक्किम के नाम्ची जिले के समरदुंग क्षेत्र में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि टनल के भीतर अभी भी कई मजदूर फंसे हो सकते हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य पुलिस, दमकल और अन्य राहत एजेंसियां लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं।

नाम्ची जिले की पुलिस अधीक्षक सोनाम डोल्मा भोटिया ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि अब तक टनल से 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें सात मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि तीन शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पहचान किए गए मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल, जबकि एक-एक सिक्किम, उत्तराखंड, पंजाब और असम के निवासी हैं।

दिल्ली में अनशनरत सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ ये खबर भी पढ़े : दिल्ली में अनशनरत सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मृतकों के परिजनों से लगातार संपर्क में है। जिन परिवारों से संपर्क स्थापित हो चुका है, उन्हें सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंगलवार को शव सौंप दिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर केंद्रित है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच बचाव अभियान पूरा होने के बाद की जाएगी।

भोटिया ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश ने राहत कार्य को बेहद कठिन बना दिया है। बारिश के कारण टनल में बड़ी मात्रा में पानी भर गया था, जिसके चलते कुछ समय के लिए बचाव अभियान रोकना पड़ा। पानी निकालने के बाद अभियान दोबारा शुरू किया गया, लेकिन खराब मौसम, फिसलन और सीमित दृश्यता अब भी राहत कार्य में बाधा बन रही है।

उन्होंने बताया कि टनल के भीतर गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और आसनसोल से विशेषज्ञों की एक तकनीकी टीम सिक्किम पहुंच रही है। विशेषज्ञ टनल के भीतर मौजूद गैस की प्रकृति और रिसाव के कारणों की वैज्ञानिक जांच करेंगे। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

इस बीच, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट विवेक कुमार ने बताया कि हादसे का स्थान टनल के प्रवेश द्वार से लगभग डेढ़ किलोमीटर भीतर है, जिससे राहत अभियान और अधिक जटिल हो गया है। संकरी सुरंग, सीमित ऑक्सीजन, जहरीली गैस की आशंका और कठिन भौगोलिक परिस्थितियां बचावकर्मियों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की सुरंगों में सामान्यतः मीथेन गैस पाई जाती है, लेकिन प्रारंभिक जांच में टनल के भीतर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। यह गैस अत्यंत विषैली होती है और इसके कारण बचाव दल को विशेष सुरक्षा उपकरणों के साथ बेहद सावधानी से आगे बढ़ना पड़ रहा है।

विवेक कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम सोमवार शाम करीब पांच बजे से राज्य की विभिन्न एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से राहत अभियान चला रही है। अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य संभावित रूप से फंसे मजदूरों की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक टनल के भीतर किसी व्यक्ति के फंसे होने की संभावना बनी रहेगी, तब तक खोज एवं बचाव अभियान बिना रुके जारी रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल प्राथमिकता हर संभव तरीके से फंसे हुए मजदूरों तक पहुंचना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। हादसे के कारणों, सुरक्षा मानकों और संभावित लापरवाही की जांच बचाव अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत रूप से की जाएगी। पूरे घटनाक्रम पर राज्य सरकार लगातार नजर बनाए हुए है और राहत कार्य में लगी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ