पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प, तीन पुलिस जवान मारे गए

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस-सुरक्षाबलों की बदमाशों और विद्रोहियों के बीच हुई झड़प में तीन पुलिस वालों की जान चली गई। दोनों घटनाओं में कई अन्य घायल गए। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। उधर, क्वेटा प्रेस क्लब के सामने आम नागरिकों का लंबे समय से चल रहा अनशन जारी है। यह लोग पाकिस्तान सरकार से जबरन गायब किए गए और किए जा रहे लोगों का विवरण जारी करने की मांग कर रहे हैं।

दुनिया न्यूज चैनल और द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को बलोचिस्तान प्रांत के शहर खुजदार में कुछ बदमाशों ने पुलिस की टीम पर गोलीबारी की,। इस गोलीबारी में एक महिला कांस्टेबल सहित दो जवानों की जान चली गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना खुजदार की उप तहसील बागबाना में हुई। यह पुलिस टीम सोलर पैनलों की चोरी की शिकायत मिलने के बाद छापा मारने गई थी। छापा के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की।

भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन ये खबर भी पढ़े : भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

पुलिस ने पुष्टि की कि इस हमले में हेड कांस्टेबल समीउल्लाह और महिला कांस्टेबल मलिक नाज शहीद हो गए। अतिरिक्त थाना प्रभारी इब्राहिम शेख और कांस्टेबल नजीबुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल खुजदार ले जाया गया। इस बीच, घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मस्तुंग जिले के दश्त कंबेला इलाके में जोरदार झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल रहमतुल्लाह खिलजी के रूप में हुई है, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने कंबेला के मैदानी इलाके को घेरकर अभियान शुरू किया। इस दौरान सेना को विद्रोहियों के हमलों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सशस्त्र विद्रोहियों ने दश्त कुंड मुसुरी में सुरक्षा बलों के एक शिविर को निशाना बनाया।

इसके अलावा क्वेटा प्रेस क्लब के सामने आयोजित जबरन गुमशुदगी के खिलाफ स्थापित धरना- प्रदर्शन और अनशन का सिलसिला 6139वें दिन भी जारी रहा। यह आंदोलन बलोच लापता व्यक्तियों की आवाज (वीबीएमपी) ने शुरू किया था। इस अवसर पर बलोच छात्र सोहेल बलूच के भाई जमील बलोच ने वीबीएमपी के शिविर पहुंचे अपना विरोध दर्ज कराया। जमील ने बताया कि उनके भाई सोहेल अहमद (लाल मोहम्मद के पुत्र) और उनके मित्र फसीहुल्लाह (सैयद अब्दुल रऊफ शाह के पुत्र) को 1 नवंबर, 2021 को बलोचिस्तान विश्वविद्यालय से जबरन गायब कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों छात्र बलोचिस्तान विश्वविद्यालय में पाकिस्तान अध्ययन (बीएस) के छात्र थे और छात्रावास में रह रहे थे। उनका कुछ भी पता नहीं है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना' से नवाजा
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस डोंट सर्च, फाइंड (प्रज्ञा, खोजें नहीं, समाधान पाएँ) पुस्तक का भव्य लोकार्पण
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता