बारिश के बीच जेन अल्फा का विरोध
नाराज छात्राएं सड़क पर उतरी, यातायात प्रभावित
लखनऊ । इन दिनों देश भर के युवा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित है। जेन जी द्वारा जंतर मंतर और बिहार झारखंड के प्रोटेस्ट किए जाने के बाद अब लखनऊ में जेन अल्फा प्रोटेस्ट कर रहे हैं। लखनऊ के पारा क्षेत्र के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में शिक्षको की कमी एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर स्टूडेंट का गुस्सा फूटा और वो सड़कों पर उतर आए। छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर घेरा बनाकर मार्ग जाम कर दिया। घंटों तक बालागंज चौराहे से होकर गुजरने वाले रास्तों पर आने -जाने वालों परेशानी हुई।छात्राओं के 'हाय-हाय' के नारे से माहौल गूंज उठा।
प्रदर्शन में शामिल छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री समेत कई सब्जेक्ट में शिक्षक ही नहीं हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। छात्राओं ने खराब भोजन, बीमार पड़ने पर समय पर इलाज न मिलने जैसी बेसिक बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने छात्राओं को समझा-बुझाकर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। देशभर में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश के बीच जेन जेड के बाद अब लखनऊ में स्कूली बच्चे यानि जेन अल्फा सड़कों पर हैं।
इस अवसर पर छात्राओं ने सड़क पर घेरा बनाकर प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान उन्होंने मौकेपर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग किया। इन्की मांगों को लेकर छात्रों ने इससे पहले शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद छात्राएं पून: स्कूल गयी तब जाके यातायात सामान्य हो सका।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
