वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की, रेस्टोरेशन में लापरवाही पर जताई नाराजगी

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने जल निगम ग्रामीण एवं शहरी द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद रेस्टोरेशन कार्य में लापरवाही तथा सभी घरों तक जलापूर्ति सुनिश्चित न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

मंत्री ने जल निगम ग्रामीण और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि रेस्टोरेशन कार्य और हर घर तक पेयजल पहुंचाने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, नगर क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के बाद रेस्टोरेशन कार्य में हो रही देरी पर भी मंत्री ने असंतोष जताते हुए कार्यदायी संस्था को 20 जुलाई तक सभी लंबित रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में पाइपलाइन बिछाने के बाद खराब सड़कों और अधूरे रेस्टोरेशन का मुद्दा उठाया, जिस पर मंत्री ने संबंधित संस्था को एक सप्ताह के भीतर सभी शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया, उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में जहां भी नई पेयजल पाइपलाइन डाली जाए, वहां उसी के साथ तत्काल रेस्टोरेशन कार्य भी कराया जाए, ताकि सड़कें पहले जैसी स्थिति में दिखाई दें और नागरिकों को परेशानी न हो।

देवरिया: गैस सिलेंडर रिसाव से झोपड़ी में लगी आग से लाखों की गृहस्थी राख ये खबर भी पढ़े : देवरिया: गैस सिलेंडर रिसाव से झोपड़ी में लगी आग से लाखों की गृहस्थी राख

बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जल निगम शहरी एवं ग्रामीण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, डीएफओ सचिन कुमार, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि एवं पार्षद उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना' से नवाजा
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस डोंट सर्च, फाइंड (प्रज्ञा, खोजें नहीं, समाधान पाएँ) पुस्तक का भव्य लोकार्पण
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

उत्तर प्रदेश

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा