'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में नए अवतार में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, रिलीज डेट का ऐलान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जैकी श्रॉफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

जी स्टूडियोज़ ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मनीष सैनी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म बचपन की मासूमियत, कल्पनाओं और सुपरहीरो की दुनिया को मजेदार अंदाज में पेश करने वाली है।

फिल्म के नए पोस्टर में जैकी श्रॉफ एक पौधा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे एक सुपरहीरो की विशाल छवि दिखाई दे रही है।

सुसाइड से सिर्फ एक घंटे पहले संचिता उगाले ने किया पोस्ट ये खबर भी पढ़े : सुसाइड से सिर्फ एक घंटे पहले संचिता उगाले ने किया पोस्ट

पोस्टर के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया, "फटा पोस्टर, निकला सुपरहीरो दादाजी!" पोस्टर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में पारिवारिक मनोरंजन के साथ फैंटेसी और हास्य का तड़का देखने को मिलेगा।

टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर बच्चों और फैमिली ऑडियंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' में जैकी श्रॉफ के साथ प्रतीक बब्बर, भाग्यश्री, शरत सक्सेना, कुमार सौरभ और मिहिर गोडबोले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का विषय एक ऐसे बुजुर्ग किरदार के इर्द-गिर्द घूमता दिख रहा है, जो अपनी कल्पनाशील दुनिया में सुपरहीरो बन जाता है। फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 30 जून 2026: दिन नई संभावनाओं के साथ शुरू हो रहा है

मेष   दिन कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 30 जून 2026: दिन नई संभावनाओं के साथ शुरू हो रहा है

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन