करोड़ों का बजट साफ, अमृत सरोवर बदहाल

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

डोहरिया कला में सरकारी दावों की खुली पोल

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लॉक के डोहरिया कला में करोड़ों रुपये की लागत से बना अमृत सरोवर बदहाल स्थिति में है। भीषण गर्मी के बीच यह जल संकट से निपटने के सरकारी दावों की पोल खोल रहा है।

ग्रामीण इलाकों में जल संकट, गिरते जलस्तर और पशु-पक्षियों के लिए पानी की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने 'अमृत सरोवर' योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत गांवों में जल संचय और सौंदर्यकरण के लिए करोड़ों रुपये का बजट आवंटित किया गया था। डोहरिया कला में इस सरोवर की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल उलट है। यह सरोवर वर्तमान में उपेक्षा का शिकार है और अपनी बदहाली बयां कर रहा है।
*लाखों खर्च, फिर भी गंदगी का अंबार*
साल 2022-2023 में डोहरिया कला में लाखों रुपए की लागत से इस अमृत सरोवर का कायाकल्प किया गया था। कागजों पर इसे एक आदर्श पिकनिक स्पॉट और जल संचय का केंद्र दिखाया गया, लेकिन धरातल पर यह किसी कचरा घर से कम नजर नहीं आता।
सरोवर के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जो बांध ग्रामीणों के टहलने के लिए बनाए गए थे, उन पर झाड़-झंखाड़ और लंबी घास उग आई है, जिससे वहां जहरीले जीव-जंतुओं का बसेरा हो गया है।

सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन  ये खबर भी पढ़े : सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

*जिम्मेदारों की लापरवाही का दंश*

सरकार की मंशा थी कि इन सरोवरों में न केवल पानी भरा रहे, बल्कि इनकी नियमित साफ-सफाई और देखरेख भी हो। डोहरिया कला में स्थिति यह है कि देखरेख के अभाव में यह सरोवर अब एक साधारण पोखरे से भी बदतर हालत में पहुंच चुका है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद से जिम्मेदार अधिकारियों ने इधर मुड़कर भी नहीं देखा।
अधिकारियों का आश्वासन कब बदलेगी तस्वीर इस मामले में जब प्रशासनिक पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो खंड विकास अधिकारी (BDO) पाली, बृजेश यादव ने बताया कि अमृत सरोवर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित है। हालांकि, उन्होंने माना कि साफ-सफाई की कमी हो सकती है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा की अमृत सरोवर में पानी मौजूद है। यदि वहां साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है या गंदगी जमा है, तो उसे तत्काल संज्ञान में लेकर सफाई कार्य कराया जाएगा।
सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण तक सीमित है? अगर समय पर रखरखाव नहीं हुआ, तो डोहरिया कला का यह अमृत सरोवर जल्द ही पूरी तरह अस्तित्व खो देगा। अब देखना यह है कि बीडीओ के आश्वासन के बाद सरोवर की सूरत बदलती है या यह भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ा रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

 12 घंटे में नंदा की चौकी की क्षतिग्रस्त सड़क बहाल

देहरादून: भारी वर्षा के चलते मंगलवार प्रातः लगभग 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक...
उत्तराखंड 
 12 घंटे में नंदा की चौकी की क्षतिग्रस्त सड़क बहाल

मूंग खरीदी पर बढ़ा सियासी दबाव, MP कृषि मंत्री ने शिवराज को लिखा पत्र, दोगुना लक्ष्य तय करने की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के बीच ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग तेज हो...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मूंग खरीदी पर बढ़ा सियासी दबाव, MP कृषि मंत्री ने शिवराज को लिखा पत्र, दोगुना लक्ष्य तय करने की मांग

भारी बारिश की वजह सेस्कूल कॉलेज कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद  के आदेश जारी

नागपुर :नागपुर में आज दोपहर से मूसलाधार बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने 29 और 30 तारीख को भी...
शिक्षा-रोजगार 
भारी बारिश की वजह सेस्कूल कॉलेज कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद  के आदेश जारी

सिंधिया राज परिवार संपत्ति विवाद में फिर फंसा, बड़ी बुआ की बेटी प्रतिमा देवी राना ने लगाई आपत्ति

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया राज परिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
सिंधिया राज परिवार संपत्ति विवाद में फिर फंसा, बड़ी बुआ की बेटी प्रतिमा देवी राना ने लगाई आपत्ति

किसानों को सरकार का भरोसा, कृषि मंत्री कंषाना बोले- मूंग खरीदी समेत सभी मांगों पर होगा जल्द फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कृषि मंत्री...
राज्य  मध्य प्रदेश 
किसानों को सरकार का भरोसा, कृषि मंत्री कंषाना बोले- मूंग खरीदी समेत सभी मांगों पर होगा जल्द फैसला

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
उत्तर प्रदेश 
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली