लोकसभा चुनाव : आज सरोज पांडेय का नामांकन रैली व विशाल जनसभा
By Mahi Khan
On
कोरबा / रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय आज (गुरुवार) एक विशाल रैली और विजय शंखनाद जनससभा के बाद नामांकन दाखिल करेंगी। सरोज पांडेय की नामांकन रैली और विजय शंखनाद जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व आला पदाधिकारी शामिल होंगे। पांडेय नामांकन रैली से पूर्व कोरबा शहर के बुधवारी में सुबह 11:30 बजे रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शहर के ओपन थियेटर ( घंटा घर ) में आयोजित जनसभा में शामिल होंगी, भाजपा कार्यकर्ताओं का पहले ओपन थियेटर में एकत्रीकरण होगा , जंहा जनसभा के बाद नामांकन रैली प्रारंभ होगी।
Tags:
About The Author
Latest News
ब्रजेश पाठक ने किया कैंट विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
01 May 2024 15:52:24
लखनऊ। चुनाव संचालन की दृष्टि से लखनऊ लोकसभा के अन्तर्गत सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने चुनाव कार्यालय खोला...