ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 6 किसान ट्रॉली के नीचे दबे, दो की मौत

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 6 किसान ट्रॉली के नीचे दबे, दो की मौत

विदिशा। सागर-विदिशा हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद 6 किसान ट्रॉली के नीचे दब गए। इनमें से 2 किसानों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्राली को हटाया गया और दबे लोगों को बाहर निकल गया। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार हादसा सुबह करीब चार बजे बागरोद के पास संस्कार वेयर हाउस के सामने हुआ। यहां अनाज बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली की कतार लगी थी। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे में ट्राली के नीचे छह किसान दब गए। पुलिस ने ट्रॉली के नीचे दबे किसानों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। सभी को विदिशा जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत दो को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार का गंभीर हालत में ईलाज जारी है। इधर घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। घटना के बाद किसानों ने चक्काजाम कर दिया।




Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

 चौथे चरण में मप्र की आठ सीटों पर सुबह 11 बजे तक 32.38 प्रतिशत मतदान  चौथे चरण में मप्र की आठ सीटों पर सुबह 11 बजे तक 32.38 प्रतिशत मतदान
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण मध्य प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में सोमवार सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण...
आर्मी ट्रक का टायर फटा, बेकाबू होकर यात्री बस से टकराई, छह की मौत
ग्राम गोपीपुर में चुनाव का बहिष्कार, सुबह 9 बजे तक गांव में महज एक प्रतिशत मतदान
 9 बजे तक 14.97 प्रतिशत हुई वोटिंग, उज्जैन में सबसे अधिक
 उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया मतदान, बोले- जीत का बनेगा एक नया रिकॉर्ड
कई जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना, मालवा-निमाड़ में ऑरेंज-यलो अलर्ट
लोकसभा चुनावः मप्र की 8 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, सुबह से ही लगी कतारें