24वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप आज से भोपाल में भव्य शुरुआत

देशभर से 3000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एमपी राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में “24वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल)” आज शनिवार से भव्य शुरुआत होने जा रही है। आगामी 15 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से 3000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के तत्वावधान में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में 42 राज्यों, सेना एवं अर्धसैनिक बलों के लगभग 3000 बालक-बालिकाएं, महिला एवं पुरुष खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल एवं 50 मीटर राइफल स्पर्धाओं के यूथ, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में भाग ले रहे हैं। यह आयोजन भारतीय शूटिंग खेल की समृद्ध परंपरा, अनुशासन एवं उत्कृष्टता का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश के ख्यातिप्राप्त ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे स्वप्निल कुशाले, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, अंजुम मुद्गिल, स्मृति कौर, इला वेनिल सहित कई प्रतिष्ठित निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक एवं आकर्षक बनेगा।

मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी भी दिखाएंगे दमखम
जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के लगभग 40 खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जिन्होंने हाल ही में विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया है।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं, आधुनिक शूटिंग रेंज, वित्तीय सहायता एवं प्रोत्साहन योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य का लक्ष्य है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि ओलंपिक एवं विश्व स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। 02 मई को आयोजित उद्घाटन समारोह में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित विभिन्न विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।

शूटिंग खेल के विकास में म.प्र. का महत्वपूर्ण योगदान
मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी, जिसके खिलाड़ियों ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 1000 से अधिक तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 170 से अधिक पदक अर्जित कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया है। अकादमी के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियन गेम्स एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

यह प्रतियोगिता उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सशक्त मंच प्रदान करेगी। साथ ही, यह आयोजन प्रदेश में शूटिंग खेल के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

कोलकाता। बीरभूम के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ स्थित होटल ‘विदेशिनी’ में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद