दर्दनाक घटना : नहाते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, दो मासूम की मौत

संवाददाता/अतुल मिश्रा

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

विधायक सलोना कुशवाहा व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया, हर संभव मदद दिलाया भरोसा 

निगोही/शाहजहांपुर। बरसात के मौसम में रेलवे पुल के पास भरे पानी में नहाना छह बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो गया। सोमवार सुबह निगोही रेलवे पुल के समीप गहरे पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय तीन बच्चे डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चों की तलाश में करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पतराजपुर गांव में मातम छा गया। परिजनों का करुण विलाप सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। निगोही थाना क्षेत्र के पतराजपुर गांव निवासी करन (11), विनय (12), दीपक, आयुष, मुकेश और ओमवीर सोमवार सुबह करीब छह बजे बरसात के मौसम में निकलने वाली सब्जी ‘धरती के फूल’ बीनने रेलवे लाइन के किनारे गए थे। फूल खोजते-खोजते सभी बच्चे निगोही रेलवे पुल के पास पहुंच गए। वहां पानी भरा देखकर बच्चों ने कपड़े उतारे और नहाने लगे।

औलिया लालपुर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : औलिया लालपुर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

नहाते समय करन, विनय और दीपक अचानक गहरे पानी से भरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। तीनों को डूबता देख बाकी बच्चे घबरा गए और तत्काल पानी से बाहर निकलकर चीख-पुकार करने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर तत्काल दीपक को बाहर निकाल लिया। इसके बाद करन और विनय की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों, परिजनों और पुलिस ने पानी में तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को निगोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने करन और विनय को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

निगोही थाना प्रभारी राजीव तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं से जांच की और साक्ष्य जुटाए। कानूनगो और लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी। हादसे की जानकारी मिलते ही तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, भाजपा जिला मंत्री सर्वेश वर्मा, समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग मृत बच्चों के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भाजपा तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने प्रशासन से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन परिजनों को दिया। दो मासूमों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

आज का राशिफल : 08 सितंबर, कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें

मेष- जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 08 सितंबर, कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें

दर्दनाक घटना : नहाते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, दो मासूम की मौत

विधायक सलोना कुशवाहा व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया, हर संभव मदद दिलाया भरोसा...
उत्तर प्रदेश 
दर्दनाक घटना : नहाते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, दो मासूम की मौत

बलूचिस्तान में 6 अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, जांच की मांग

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से छह अज्ञात शव मिलने...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलूचिस्तान में 6 अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, जांच की मांग

अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

फिरोजाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में आज फिरोजाबाद डिवीजन कार्यालय पर किसानों की...
उत्तर प्रदेश 
अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रांची। जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा गड़बड़ी मामले में जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की एसआईटी ने सोमवार को एक...
शिक्षा-रोजगार  झारखंड 
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

दर्दनाक घटना : नहाते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, दो मासूम की मौत

विधायक सलोना कुशवाहा व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया, हर संभव मदद दिलाया भरोसा...
उत्तर प्रदेश 
दर्दनाक घटना : नहाते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, दो मासूम की मौत

अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

फिरोजाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में आज फिरोजाबाद डिवीजन कार्यालय पर किसानों की...
उत्तर प्रदेश 
अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

फ़िरोज़ाबाद, सुहाग नगरी में सीएल डिग्री कॉलेज  अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक बनाये जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा की ओर से रविवार को सीबी गेस्ट हाउस प्रांगण में नंद उत्सव के तहत श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश 
संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न