महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदान करने वाले सभी मतदाता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदान करने वाले सभी मतदाता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार 

रुड़की (देशराज पाल)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कैंप कार्यालय पर मीडिया से संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में उन सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि जिन्होंने किसी भी रूप में पार्टी प्रत्याशी के चुनाव में प्रचार प्रसार एवं मतदान के माध्यम से अपना सहयोग दिया।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की 2024 में बनने वाली सरकार आम आदमी, युवा, किसान, बेरोजगार, महिला अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक एवं छोटे कारोबारी को समर्पित सरकार होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर काम करने वाली एवं पूंजीपतियों को समर्पित सरकार रही है और 10 साल में 16 लाख करोड़ का ऋण माफी एवं इलेक्ट्रोल बांड इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। आज भारत में बेरोजगारी दर सर्वाधिक है। किसानों को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिला है। महिलाओं के खिलाफ तमाम भारत में विशेष कर हाथरस मणिपुर आदि में उत्पीड़न हुआ है तथा अंकिता भंडारी इसका एक उदाहरण है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कुकर्मों को छुपाने का प्रयास करती है। राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 साल की भाजपा सरकार अपने किए गए काम के बदले वोट मांगने की अपील आम जनता से करें बताएं कि कितना काला धन भारत में वापस लाया गया है। डॉलर की कीमत कितने कम हुई है। पेट्रोल कितना सस्ता हुआ है। क्या चीनी 13 रूपए किलो बिक रही है और गैस का सिलेंडर 350 रुपए में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार आर्थिक मोर्चे पर भी विफल रही, महंगाई के मामले में विफल रही, बेरोजगारी के मामले में भी विफल रही। किसानों को उचित मूल्य न दिलवाने में उनका विशेष सहयोग रहा तथा कहा कि कांग्रेस की सोच देश को मजबूत बनाने की रही है और कांग्रेस भविष्य में भी इस देश के युवाओं को किसानों को मजदूर को महिलाओं को गरीब को अगड़े को पिछड़े को साथ लेकर चलने का काम करेंगी। राजेंद्र चौधरी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया कि आखिर कौन सा कारण था के उत्तराखंड में मूल निवास एवं अस्थाई निवास प्रमाण पत्र का निराकरण नहीं किया गया तथा मैदानी मूल के सबसे बड़े नेता होने के बावजूद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद से किस कारण हटाया गया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आने वाली 4 जून को इस देश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है क्योंकि जनता समझ चुकी है के वर्तमान सरकार सिर्फ ध्रुवीकरण और बांटने का काम कर रही है। यह सरकार अपने काम पर वोट ना मांग कर हिंदू मुसलमान पाकिस्तान मंगलसूत्र आदि पर वोट मांग रही है। ये भाजपा की हताशा को बता रही हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News

दुष्कर्म करने के मामले मे अभियुक्त को किया गिरफ्तार दुष्कर्म करने के मामले मे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संत कबीर नगर ,पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  ब्रजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में *थाना...
नामांकन के अंतिम दिन 13 व्यक्तियों द्वारा नामांकन पत्र किया गया दाखिल।
प्रेक्षक द्वारा कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, परमीशन सेल, वेयर हाउस एवं एकल खिड़की का किया गया निरीक्षण।
ब्यय प्रेक्षक द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
प्रेक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता आदि का लिया गया जायजा।
चुनावी एजेंडे में शिक्षा प्रणाली सुधार पर फोकस: सरवर अली
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार