यह चुनाव बदलाव का है- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

यह चुनाव बदलाव का है- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ माहौल है। दो चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया कि यह चुनाव, बदलाव का चुनाव है। दोनों ही चरणों में इंडिया गठबंधन 80 प्रतिशत सीटें जीत रही है। हार की सम्भावना से भाजपा के नेताओं के बोल बदल गए है। प्रधानमंत्री, कांग्रेस के खिलाफ स्तरहीन बयानबाजी पर उतर आये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने अपने 2014 के घोषणापत्र में 20 करोड़ नौकरियां निर्मित करने का वादा किया था। 2023 में, केंद्र सरकार ने माना कि 2014 के बाद से केवल 1.2 करोड़ नौकरियां निर्मित हुई हैं। यह मूल गारंटी का बीसवां हिस्सा भी नहीं है। वर्तमान में 25 से कम आयु के दस में से चार स्नातक बेरोजगार हैं। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल बेरोजगारों में से 83 परसेंट बेरोजगार युवा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2015 से किसानों की आय में साल-दर-साल 10 प्रतिशत की वृद्धि की आवश्यकता थी। वास्तविक वृद्धि 3.5 प्रतिशत ही रही है। इस गति से गारंटी 2035 में ही पूरी हो सकेगी। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, हर दिन 30 किसान आत्महत्या करते हैं।

दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी योजना नासूर साबित हुई। काले धन की वापसी, जालसाजी पर अंकुश, आतंकवाद पर लगाम, भ्रष्टाचार का अंत-सभी गारंटी फेल। बंद हुई 99 प्रतिशत करेंसी सिस्टम में लौट आई है। नोटबंदी आर्थिक-आतंकवाद से कम न थी। मोदी राज की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत ने दम तोड़ दिया। कैग की रिपोर्ट से पता चला कि योजना के 7.5 लाख से अधिक लाभार्थी अमान्य थे। दीपक बैज ने कहा कि उज्जवला में भी सब्सिडी के बावजूद, 2022-23 में 1.2 करोड़ से अधिक परिवारों ने सिलेंडर नहीं खरीदा। अन्य 1.5 करोड़ लाभार्थियों ने केवल एक सिलेंडर लिया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं की विफलता बताती है। इस लोकसभा में जनता इसका हिसाब लेगी।

 

 

Tags:

About The Author

Latest News

दुबई से लखनऊ फ्लाइट शुरू कर सकती है एमिरेट्स दुबई से लखनऊ फ्लाइट शुरू कर सकती है एमिरेट्स
यूपी में यूएई के पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद जगा विदा हुआ अरेबियन ट्रैवल मार्केट 2024 लखनऊ।  विश्व की...
चुनाव के समय अन्य जिलों में पुलिस ड्यूटी पर लगने से चोरी की अधिक आशंका रहती है : राजकिशोर
भगवान परशुराम पराक्रम के कारक, सत्य के धारक और चिरंजीवी हैं : डॉली शर्मा
भाजपा की सभा में कैबिनेट मंत्री के लिए जुटाई मनरेगा मजदूरों की भीड़
पैसे के लेनदेन में युवक ने खाया जहर, मौत
महाराणा प्रताप युवाओं के प्रेरणास्रोत: ब्रजेश 
मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों का हुआ प्रशिक्षण