रवींद्र जयंती कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का आरोप, तृणमूल ने सरकार पर साधा निशाना

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रवींद्र जयंती कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य प्रशासन ने कई जगहों पर रवींद्र जयंती मनाने की अनुमति नहीं दी। इस मुद्दे पर पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है।

तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि तीन अलग-अलग स्थानों पर गैर-राजनीतिक संगठनों की ओर से रवींद्र जयंती मनाने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने सभी को अनुमति देने से इंकार कर दिया। पार्टी ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर तंज करते हुए कहा कि यही “नया बंगाल” और “परिवर्तन” है।

तृणमूल नेताओं का कहना है कि इस तरह की कोशिशों से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को बंगाल के लोगों के दिल से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता कालीघाट इलाके में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के घर के पास रवींद्र जयंती मनाएंगे।

गौरतलब है कि शनिवार को 25 बैसाख के दिन गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई जा रही है। इसी दिन भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना है।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि जहां संभव होगा वहां रवींद्र जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का दावा है कि बंगाल की संस्कृति और परंपरा को किसी भी तरह से रोका नहीं जा सकता।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। केन्द्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान शुक्रवार शाम को...
मध्य प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

लखनऊ। यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...
उत्तर प्रदेश 
स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग