अगले दो-तीन दिन में मैदान के साथ पहाड़ों में भी चढ़ेगा पारा
देहरादून :तापमान बढ़ने का असर मैदान से लेकर पहाड़ तक देखने को मिलेगा। इस बीच पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
भले जून की शुरुआत में बारिश-बर्फबारी और तूफान के चलते मौसम सुहावना रहा लेकिन अगले दो-तीन में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।
तापमान बढ़ने का असर मैदान से लेकर पहाड़ तक देखने को मिलेगा। इस बीच पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। रविवार के मौसम की बात करें तो दिन भर चटक धूप खिलने के कारण गर्मी ने परेशान किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
