मथुरा फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: होमगार्ड परीक्षा देने जा रहे मामा-भांजे की मौत, तीसरा युवक गंभीर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा। मथुरा के टाउनशिप फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, आगरा से मामा-भांजे अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए मथुरा आ रहे थे। शारदा विहार, बोदला निवासी साजिद खान उर्फ टीटू (18) और उनके मामा मजीद खान (28), निवासी पोइया, खंदौली, ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। दोनों शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे टेढ़ी बगिया निवासी 15 वर्षीय शाकिर के साथ बाइक से निकले थे।

बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन ये खबर भी पढ़े : बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन

सुबह करीब 7 बजे जब उनकी बाइक टाउनशिप फ्लाईओवर पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साजिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजीद और शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : जिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मजीद को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शाकिर का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कानपुर में मछली पकड़ रहे युवकों को नोन नदी में मिला मिसाइल जैसा उपकरण, बम निरोधक टीम जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : कानपुर में मछली पकड़ रहे युवकों को नोन नदी में मिला मिसाइल जैसा उपकरण, बम निरोधक टीम जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक औरंगाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे।

मामा-भांजे की एक साथ मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसम 11 जून: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-तूफान बारिश, तपते राजस्थान को बारिश की बौछार

नई दिल्ली। गर्मी की वजह से लोगों को बुरा हाल है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच...
राष्ट्रीय 
मौसम 11 जून: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-तूफान बारिश, तपते राजस्थान को बारिश की बौछार

बिना रिचार्ज चलेगा इंटरनेट? हर कोने में पहुंचेगा पब्लिक Wi-Fi, Amazon का मेगा प्लान

नई दिल्ली। फोन पर इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल रिचार्ज ना कराना पड़े और हाई-स्पीड पब्लिक Wi-FI से बिना रुकावट...
टेक-मित्र 
बिना रिचार्ज चलेगा इंटरनेट? हर कोने में पहुंचेगा पब्लिक Wi-Fi, Amazon का मेगा प्लान

'है जवानी तो इश्क होना है'फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो गया

मुंबई।'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो चुका है। इसमें जिमी शेरगिल और...
मनोरंजन 
'है जवानी तो इश्क होना है'फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो गया

सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

नई दिल्ली। कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता...
मनोरंजन 
सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 77वें रेगुलर रिक्रूटमेंट (2023-24 बैच) के यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित