केजीएमयू ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय लिवर सम्मेलन में उपलब्धि
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग की यकृत व पित्त रोग इकाई में कार्यरत एडिशनल प्रो डॉ.सुधीर वर्मा ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एशिया-प्रशांत यकृत अध्ययन संघ,जो इस्तांबुल,तुर्किये में आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने मौखिक शोध प्रस्तुति प्रस्तुत कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। डॉ.वर्मा द्वारा प्रस्तुत शोध का विषय “ एक्यूट-ऑन-क्रॉनिक लिवर फेल्योर में 90-दिवसीय मृत्यु-दर के पूर्वानुमान में यकृत कठोरता में तीव्र परिवर्तन का पूर्वानुमानात्मक महत्व ” था। इस शोध में गंभीर यकृत रोगियों में रोग-पूर्वानुमान के आकलन के लिए महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए,जो चिकित्सकीय प्रबंधन में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
