बाधाएं न उत्पन्न की जाती तो नगर पंचायत में व्यापक स्तर पर दिखते विकास कार्य : बालेन्द्र

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नगर पंचायत का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

बहराइच ।  उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की नगर पंचायत पयागपुर के गठन के बाद तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव और पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने बीते तीन वर्षों में कराए गए कार्यों, प्रस्तावित योजनाओं और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए दावा किया कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 31 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत एवं प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि अनेक परियोजनाएं विभिन्न चरणों में संचालित हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्षों में पयागपुर नगर पंचायत को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श नगर के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

रविवार शाम काे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पंचायत पयागपुर के विकास की जो परिकल्पना जनता के सामने रखी गई थी, उसे साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन राजनीतिक कारणों से अनेक योजनाएं प्रभावित हुईं। पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता विकास चाहती है, राजनीति नहीं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को मिलने वाली योजनाओं और संसाधनों का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है और भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक को अपना बड़प्पन दिखाते हुए विकास करो में सहयोग करना चाहिए और विकास कार्य में यदि कोई गड़बड़ी हो तो उसकी जांच कराए कार्य होने के पहले ही अड़ंगे बाजी करने के कारण विकास कार्य बाधित होते हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है

नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दो वर्षों में अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के साथ-साथ नई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे नगर पंचायत पयागपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर सभासद बजरंग शर्मा, अधिवक्ता दिनेश शुक्ला, राम सुरेश यादव सहित नगर पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि एवं समर्थक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

केसर के पानी के उपाय आपके लिए हो सकते फायदेमंद  

केसर का पानी : : अगर आपको मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिल रहे, धन से जुड़ी परेशानियों...
धर्म-आध्यात्म 
केसर के पानी के उपाय आपके लिए हो सकते फायदेमंद  

क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी नटराज मूर्ति के बरे में जानते हैं?

विदिशा : भारत में कई ऐसी मूर्तियां हैं जो देश और दुनिया भर के लोगों के लिए किसी अजूबे से...
विचार मित्र 
क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी नटराज मूर्ति के बरे में जानते हैं?

वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने वाली तीन पुस्तकों का विमोचन...
छत्तीसगढ़ 
वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

बूढ़ी मां संग आई बेटी ने बीटेक की पढ़ाई करने के लिए लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश