चलती ट्रेन से बुजुर्ग को दिया धक्का,मौत,रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव

निगोहां इलाके का मामला 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रात भर व्यक्ति की तलाश करती पुलिस

लखनऊ निगोहां इलाके में इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति को सिरफिरे युवक ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना निगोहां थाना क्षेत्र के आसपास की है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम रातभर करीब 6 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति की तलाश करती रही। मंगलवार सुबह ट्रैक पर उनकी डेडबॉडी मिली।
 
मृतक की पहचान भदोही निवासी रामबिंद (55) के रूप में हुई। वह अपने साथी रमाकांत के साथ इंटरसिटी ट्रेन से भदोही से लखनऊ आ रहे थे। रात करीब 10 बजे ट्रेन में सफर के दौरान एक सिरफिरे युवक ने पहले उनका बैग फेंक दिया, इसके बाद उन्हें भी ट्रेन से नीचे फेंक दिया।मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि रामबिंद शौचालय गए थे। करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटे तो उनके साथी रमाकांत उन्हें तलाशने पहुंचे।
 
काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। तब सफर कर रहे लोगों ने बताया कि एक सिरफिरे युवक ने किसी को फेंका है। उसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। ट्रेन चारबाग पर रुकी तब मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी और निगोहां थाने की पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की।
 
सुबह स्थानीय लोगों ने बेटे दीपक बिंद को फोन कर सूचना दी कि उनके पिता का शव निगोहां थाने के पास रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर पड़ा है।तब तक जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर तलाश अभियान चलाया। करीब 6 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन तब तक गांववालों ने इसकी सूचना दी।
 
रामबिंद भदोही में खेती-किसानी करते थे। परिवार में तीन बेटे रामदेव, लालन और दीपक, दो बेटियां हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि धक्का देने वाले को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पानीपत का रहने वाला है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में हुआ। पारंपरिक दीक्षांत शोभायात्रा के साथ...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

लखनऊ । लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान,सीएसआईआर-एनबीआरआई में बुधवार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी " पौधों के विकास और तनाव की प्रतिक्रियाओं को...
उत्तर प्रदेश 
पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने पीएम आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई पात्र अभ्यार्थी यदि बचता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्था,पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग द्वारा...