उज्जैन में भैरवगढ़ जेल पीएफ घोटाले की जांच करने पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भैरवगढ़ स्थित केंद्रीय जेल में हुए करोड़ों रुपये के पीएफ घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मामले की विधिवत जांच शुरू कर दी है। पहले इस मामले में पूर्व जेल अधीक्षक ऊषा राज सहित अन्य जेल कर्मचारियों को आरोपी बनाकर जेल भेजा जा चुका है।

ईओडब्ल्यू डीएसपी अमित कुमार वट्टी के साथ पहुंचे अन्य अधिकारियों ने बुधवार को केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में जांच शुरू की। जहां उन्होंने वर्तमान जेल अधीक्षक मनोज साहू से मुलाकात कर जरूरी दस्तावेजों की मांग की। इसके साथ ही टीम ने जेल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस पीएफ घोटाले में केवल वर्तमान आरोपी ही नहीं, बल्कि पूर्व में पदस्थ रहे कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है।

ईओडब्ल्यू अब दस्तावेजों और बयानों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ी जोडऩे में जुटी है। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे को बढ़ाते हुए वित्तीय लेन-देन और संबंधित रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। हालांकि विभागीय स्तर पर चल रही जांच में अब तक 3 चालान कोर्ट में पेश हो चुके है। शासन द्वारा उक्त मामले को ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर किया है। अधिकारियों ने प्रारंभिक रूप से की गई जांच में जेल विभाग के सिस्टम को समझा और किसी तरह से किन अधिकारियों द्वारा पीएफ जारी किया जाता है, इसकी जानकारी ली।

इनका कहना है...
केंद्रिय जेल में हुए पीएफ घोटाले की जांच शासन द्वारा ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर की गई है। इसी मामलें अभी जांच की जा रही है।
अमित कुमार वट्टी, डीएसपी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। केन्द्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान शुक्रवार शाम को...
मध्य प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

लखनऊ। यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...
उत्तर प्रदेश 
स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग