भीषण गर्मी का प्रकोप, पलामू में पारा 45 डिग्री के पार, हीट वेव का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रांची । झारखंड में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में 25 और 26 मई को हीट वेव चलने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पलामू जिले में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा गढ़वा और चतरा में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी रांची में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल छाने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग ने 24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान काफी ऊंचा दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री और न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, राज्य में सबसे कम तापमान गुमला जिले में 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बिजनौर से फर्जी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिजनौर से फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

मुजफ्फरपुर में मजदूर की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

वारदात के बाद हमलावर फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 

यूपी में दबंगों का तांडव! बीच सड़क में युवक के दोनों हाथ काट डाले, भाजपा नेता पर आरोप 

घात लगाए बैठे दबंगों ने घेरकर युवक पर किया जानलेवा हमला महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में पुलिस से...

रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, हिरासत में आराेपित

पीड़िता ने हाथ मरोड़ने का लगाया आरोप बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज स्थित भारत माता चौक के पास संचालित रानी...

भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

थाना क्षेत्र के पड़रिया चौराहा के पास तलाशी के दौरान गिरफ्तार हुए तस्कर  बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की...