ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा , आतंकी  निशाने पर बीजेपी हेडक्वाटर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। जांच एजेंसियों को स्पेसिफिक इनपुट्स मिले हैं कि बीजेपी मुख्यालय समेत कई अन्य अहम जगहों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली डीडीयू मार्ग पर स्थित बीजेपी हेडक्वाटर में आतंकी हमले का अलर्ट जांच एजेंसियों को मिला है। इसके साथ ही आसपास के सरकारी दफ्तरों में धमाके का भी अलर्ट मिला है। 

न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बीजेपी हेडक्वाटर और आसपास की इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी है। लोकल पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स की संख्या बढ़ाई गई है। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर हाल में केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से इनपुट मिला है कि पाकिस्तान धार्मिक जगह, बीजेपी हेडक्वाटर, आसपास दिल्ली में सरकारी इमारतों को टारगेट कर सकता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी ने दी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

आत्मघाती हमले का डर
पंजाब में हाल में बीएसएफ के बाहर हमले, अमृतसर, जलंधर की घटना के बाद स्पेसिफिक इनपुट एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को दिया है। इसी के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है, सुसाइड बॉम्बिंग, कार से धमाका, आईडी से धमाका जैसे हमलों के अलर्ट है।

वाहनों की चेकिंग कर रहे सुरक्षाकर्मी
दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय और आसपास के सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही सशस्त्र कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, अवरोधक लगाए गए हैं और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को मध्य दिल्ली में आत्मघाती हमलों, वाहन आधारित संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से धमाका करने, गोलीबारी और समन्वित हमलों के जरिए प्रमुख कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की संभावित कोशिशों के संबंध में चेतावनी मिली हैं।

बम निरोधक दस्ते को अलर्ट रहने का निर्देश
सूत्रों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कॉड और दिल्ली अग्निशमन सेवा सहित त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। एक सूत्र ने बताया, ''पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और खड़ी गाड़ियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।'' उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। स्थानीय पुलिस औचक जांच और सत्यापन अभियान चला रही है। सूत्र ने बताया कि सभी जिला इकाइयों को सतर्क रहने और खुफिया एजेंसियों तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज में आज 30 जून को प्राचार्य प्रो. रश्मि...
उत्तर प्रदेश 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

एक माह बाद भी मूक-बधिर बच्चे का कोई सुराग नहीं, गोसाईगंज पुलिस तलाश में जुटी

गोसाईगंज। गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महीना पहले मूक बधिर व्यक्ति घर से चला गया जिसका आज तक कहीं पता...
उत्तर प्रदेश 
एक माह बाद भी मूक-बधिर बच्चे का कोई सुराग नहीं, गोसाईगंज पुलिस तलाश में जुटी

शुद्ध पेयजल के लिए गोसाईगंज ब्लॉक पहुंचे पांच हजार लीटर के दो टैंकर

गोसाईगंज, लखनऊ। शुद्ध पेयजल के लिए गोसाईगंज ब्लॉक की जनता के लिए दो टैंकर मुहैया हो गए हैं। यह...
उत्तर प्रदेश 
शुद्ध पेयजल के लिए गोसाईगंज ब्लॉक पहुंचे पांच हजार लीटर के दो टैंकर

लखनऊ में खाद्य जांच मोबाइल वैन की तिथि निर्धारित, हर जोन में होगी जांच

लखनऊ। मंगलवार खाद्य आयुक्त के निर्देश पर सहायक खाद्य आयुक्त ने राजधानी के सभी जोनो में खाद्य सुरक्षा को...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में खाद्य जांच मोबाइल वैन  की तिथि निर्धारित, हर जोन में होगी जांच

बाबा साहेब का अस्थि कलश यथास्थान सुरक्षित, स्थानांतरण संबंधी खबरें भ्रामक एवं तथ्यहीन

लखनऊ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश को लेकर विभिन्न माध्यमों में प्रसारित हो रही चर्चाओं के बीच उत्तर...