मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने जारी किया सख्त नोटिस

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुश्किल में फंस गए हैं। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' बता दिया था। भाजपा ने उनके इस बयान पर सख्त आपत्ति जताई थी और चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग की थी। अब निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने के मामले को गंभीरता से लिया है और खरगे को सख्त नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेज कर इस मामले में 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

खरगे ने क्या कहा था?
दरअसल, तमिलनाडु में चुनाव कैंपेन के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ी गलती कर दी। इसका बड़ा नुकसान कांग्रेस को चुनाव में देखने को मिल सकता है। खरगे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और कांग्रेस व DMK अलायंस की खूबियां गिना रहे थे। इसी दौरान खरगे ने AIADMK के NDA में शामिल होने पर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते है, वे मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वो एक आतंकवादी हैं। खरगे ने कहा- "AIADMK के लोग जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं वो मोदी के साथ अलायंस कैसे कर सकते हैं, वह आतंकवादी हैं। वो समानता में विश्वास नहीं करते। उनकी पार्टी समानता और न्याय  के सिद्धांत में यकीन नहीं करती है और ये लोग यानी AIADMK उन्हें ज्वाइन कर रहे हैं।"

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी ये खबर भी पढ़े : वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

खरगे ने क्या सफाई दी?
पीएम मोदी को लेकर दिए गए खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर हो उठी। गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे की निंदा की है। मामले के तूल पकड़ते ही थोड़ी देर में मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत अपने बयान पर सफाई दी। खरगे ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को कभी आतंकवादी नहीं कहा। उनके कहने का मतलब था कि मोदी लोगों को डरा रहे हैं।

भाजपा नेता पहुंचे चुनाव आयोग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को बीजेपी ने मुद्दा बना लिया। बीजेपी ने चुनाव आयोग से बकायदा लिखित शिकायत की और खरगे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी के सीनियर लीडर्स निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू...केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राष्ट्रीय महाचिव अरुण सिंह चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे और खरगे के बयान को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना' से नवाजा
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस डोंट सर्च, फाइंड (प्रज्ञा, खोजें नहीं, समाधान पाएँ) पुस्तक का भव्य लोकार्पण
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

उत्तर प्रदेश

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा