इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्लीः देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में कम से कम 31 मई तक ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए काफ़ी अनुकूल हो गया है।

इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

केवल समिति बनाने से नहीं आएगा शिक्षा क्षेत्र में बदलावः प्रियंका गांधी ये खबर भी पढ़े : केवल समिति बनाने से नहीं आएगा शिक्षा क्षेत्र में बदलावः प्रियंका गांधी

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। बिहार और झारखंड में 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बिहार में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मध्य महाराष्ट्र में 30 मई को झमाझम बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा में 31 मई को बारिश की संभावना है। गुजरात में 31 मई से 2 जून के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं चल सकती है।

यहां पर होगी बारिश

वहीं, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में 1 जून से 4 जून के दौरान बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 मई से 3 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी बारिश हो सकती है।

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में 30 मई तक अधिकतम तापमान में 5-7°C की क्रमिक गिरावट की संभावना है। गुजरात में 4 जून तक अधिकतम तापमान में 3-5°C की क्रमिक गिरावट हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में 04 जून 2026 तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार, यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और देश के बाकी हिस्सों में तापमान 40-43°C रहा। देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.5°C बांदा (उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नाइजीरिया से बीएचईएल को मिला गैस टर्बाइन का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर

हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ गैस...
कारोबार 
नाइजीरिया से बीएचईएल को मिला गैस टर्बाइन का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

10 अगस्त को देश भर में विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक-किसान...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

परमार्थ गुरूकुल के नन्हे नन्हे ऋषिकुमारों ने गुरू शिष्य परम्परा की दिव्यता को किया आत्मसात गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूज्य...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा के घनी आबादी वाले मार्गों को कवर करते हुए 2,569 किलोमीटर के मार्ग पर कवच 4.0 का...
प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

उत्तर प्रदेश

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

10 अगस्त को देश भर में विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक-किसान...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

लखनऊ। सरकार हर जरूरतमंद को बैंक से कर्ज दिलाने का दावा करती है। इसके बावजूद कुछ लोगों को सिस्टम से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार