मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश और प्रदेशवासियाें को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश और प्रदेशवासियाें को दी बधाई

भोपाल। आज (गुरुवार को) वैशाख मास की पूर्णिमा पर पूरे देश में महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। यह शुभ दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का प्रतीक है, और बौद्ध संप्रदायों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा "नमो बुद्धाय, नमो धम्माय, नमो संघाय।"समस्त प्रदेश और देशवासियों को "बुद्ध पूर्णिमा" की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं! भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा, शांति, प्रेम और करुणा के संदेश अनंतकाल तक मानवता के लिए कल्याणकारी एवं मंगलकारी सिद्ध होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुद्ध पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने ज्ञान और शिक्षा से भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा, शांति और मानव धर्म का संदेश दिया। उनके विचार हमें मानवता और परस्पर सद्भाव के पथ पर निरंतर चलते रहने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।





Tags:

About The Author

Latest News