भाजपा का कुनबा ऐसे ही नहीं बढ़ रहा बल्कि सर्व समाज अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य देख रहा है : संजीव गुप्ता

समरकूल में व्यापारियों संग यूथ आइकॉन नीरज सिंह ने की मीटिंग, साथ ही भाजपा में ज्वाईनिंग भी कराई गई

भाजपा का कुनबा ऐसे ही नहीं बढ़ रहा बल्कि सर्व समाज अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य देख रहा है : संजीव गुप्ता

गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) भाजपा परिवार का कुनबा लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है या यूं कहें अन्य दलों के कार्यकर्त्ता अपने दल में घुटन महसूस कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। ऐसा ही नजारा मेरठ रोड स्थित समरकूल कंपनी के कार्यालय पर यूथ आइकॉन नीरज सिंह के कार्यक्रम में आज पहुंचने पर सपा के प्रदेश नेता रहे अपने कार्यकर्त्ताओं साथियों संग भाजपा में शामिल होकर सपा को जोर का झटका धीरे से दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा भाजपा में शामिल किए जाने पर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राम निवास गुप्ता को भाजपा नेता नीरज सिंह ने माला और पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। भाजपा में शामिल होने पर रामनिवास गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार की सर्व कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर हमने भाजपा की जॉइनिंग की है। इस अवसर पर पूर्व महापौर आशा शर्मा, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, उपध्यक्ष चमन चौहान, पवन गोयल, राजेश त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Latest News

कॉमेडी के मंच पर मतदान बढ़ाने की अपील कॉमेडी के मंच पर मतदान बढ़ाने की अपील
लखनऊ। जनपद लखनऊ में 20 मई 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं 173 लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन...
पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16 हजार करोड़ कर्जा लिया : कांग्रेस
चुनावी शोर ने पकड़ी रफ्तार , ताबड़तोड़ जनसभाओं का सिलसिला शुरू
भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को दिया छलावा-डॉ. एसपी सिंह पटेल
सीएम के कार्यक्रम को लेकर एडीजी समेत अफसरों ने किया कवायद
प्रबंधक देवी प्रसाद पांडेय पर न्यायालय ने लगाया 5000का जुर्माना
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का सुल्तानपुर आना भाजपा के लिए शुभ संकेत