लविवि का छात्र पहले ही प्रयास में एसएसबी में चयनित
By Harshit
On
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एक छात्र ने पहले ही प्रयास में एसएसबी में चयनित हुआ है। चयनित छात्र की ऑल इंडिया 61वीं रैंक आई है। यह जानकारी विवि के प्रवक्ता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सैन्य अकादमी चयनित होने का सपना तो सभी का होता है पर कुछ लोग ही उस सपने का हकीकत में तब्दील कर पाते हैं।
कुशाग्र मिश्र भी उन्हीं छात्रों में से एक है। कुशाग्र लखनऊ विश्वविद्यालय की 64 यूपी वाहिनी के एक कैडेटा हैं। उन्होंने लविवि से र्थशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं हिन्दी विषयों के साथ बीए की परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण की थी। वाद विवाद प्रतियोगिता एवं किताबें पढ़ने सहित कई पाठ्येतर और सह-पाठयक्रम गतिविधियां भी करते हैं। अब वह अधिकारी बनने के यादगार सफर में सहयोगी बनने के लिए भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में जुलाई माह से शामिल होंगे। कुशाग्र की इस सफलता पर लविवि के कुलपति सहित शिक्षकों ने उसे शुभकामनाएं दी।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
दिल्ली सहित कई राज्यों में लू और गर्मी का कहर
06 May 2024 06:50:49
मौसम : दिल्ली टू बिहार-झारखंड और दक्षिण भारत तक में भीषण गर्मी हो रही है. कई राज्यों में लू का...