भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी का करूंगा सेवा : राजकिशोर सिंह

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह का बस्ती आगमन पर हुआ स्वागत

भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी का करूंगा सेवा : राजकिशोर सिंह

बस्ती। भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह रविवार को गृह जनपद बस्ती पहुंचे, जहां पर उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजकिशोर सिंह ने कहा कि भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी का सेवा करूंगा और प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के हाथों को मजबूत करूंगा।उल्लेखनीय है कि 02 मई को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष बीजेपी में शामिल हुए।श्री सिंह भाजपा की सदस्यता लेने के बाद रविवार को बस्ती के निकले, वह अयोध्या की सीमा पर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

उनके स्वागत के दौरान सांसद एवं बस्ती से प्रत्याशी हरीश द्विवेदी एवं उनके समर्थक भी उपस्थित रहे।राज किशोर सिंह का छावनी हर्रेया कप्तानगंज सहित अन्य जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके भाई बृज किशोर सिंह डिंपल व बेटा शानू भी उपस्थित रहे। इसके बाद एडिटोरियल में सम्मान समारोह का आयोजन किया।इस मौके पर राज किशोर सिंह ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी की सेवा करूंगा और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने का काम करूंगा।उन्होंने कहा कि भाजपा एकलौती पार्टी है, जिसके लिए देश और समाज सर्वोपरि है, राष्ट्र प्रथम है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा के उम्मीदवार हरीश द्विवेदी को रिकार्ड मतों के अंतर से विजयी बनाएं।

Tags: Basti

About The Author

Latest News

कॉमेडी के मंच पर मतदान बढ़ाने की अपील कॉमेडी के मंच पर मतदान बढ़ाने की अपील
लखनऊ। जनपद लखनऊ में 20 मई 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं 173 लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन...
पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16 हजार करोड़ कर्जा लिया : कांग्रेस
चुनावी शोर ने पकड़ी रफ्तार , ताबड़तोड़ जनसभाओं का सिलसिला शुरू
भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को दिया छलावा-डॉ. एसपी सिंह पटेल
सीएम के कार्यक्रम को लेकर एडीजी समेत अफसरों ने किया कवायद
प्रबंधक देवी प्रसाद पांडेय पर न्यायालय ने लगाया 5000का जुर्माना
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का सुल्तानपुर आना भाजपा के लिए शुभ संकेत