60 दशक तक कांग्रेस ने विशेष वोट बैंक की चिंता की:मदन कौशिक

कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र पर जमकर बरसे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

60 दशक तक कांग्रेस ने विशेष वोट बैंक की चिंता की:मदन कौशिक

IMG_20240424_160537रुड़की (देशराज पाल)। कांग्रेस के घोषणा पत्र का प्रतिरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को तोड़ने वाला है। कांग्रेस ने हमेशा विकास की नहीं तुष्टिकरण की राजनीति की है। 
बुधवार रुड़की के एक होटल में पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अभी हाल ही में जो घोषणा पत्र जारी किया है वह देश को तोड़ने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की मेहनत की कमाई को वर्ग विशेष को सौंप देना चाहती है। कांग्रेस की सोच हमेशा से विभाजनकारी और तुष्टिकरण की रही है। देश में 60 दशक तक कांग्रेस ने विशेष वोट बैंक की चिंता की। कांग्रेस की ये बातें इनकी तुष्टिकरण की नीति और वोट बटोरने की नीयत की पुष्टि करती हैं। देश की जनता ऐसी सोच वाली पार्टी को कभी स्वीकार नहीं करगी। वर्तमान में देश आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी जनता लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। इस मौके पर प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, हरिद्वार जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य सुशील त्यागी, विधानसभा सहसंयोजक सौरभ गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, बीएल अग्रवाल, अनुज त्यागी, एडवोकेट आशीष पंडित, कमल सैनी आदि उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News

बूथ अध्यक्ष है संगठन की रीढ़ व ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला बूथ अध्यक्ष है संगठन की रीढ़ व ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला
मेनका बोली हर बूथ पर 425 वोट और 65% मतदान के लिए जुटे कार्यकर्ता
26 को होगा इण्डियाज मिस्टर एंड मिस फेस प्रतियोगिता
महापुरुषों को सदैव याद किया जाना चाहिए :--शीतला प्रसाद त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी
महिला थाना द्वारा 02 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  प्रेक्षक(सामान्य) का जनपद में हुआ आगमन।