कांग्रेस को केवल सनातन धर्म में ही बुराइयां दिखती है: डॉ नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस को केवल सनातन धर्म में ही बुराइयां दिखती है: डॉ नरोत्तम मिश्रा

विदिशा। यह लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करने वाला चुनाव है। भाजपा 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। भारत विश्व गुरु तभी बन सकता है, जब देश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। हमारा मुकाबला राष्ट्र विरोधियों से है। कांग्रेस ने भगवान श्री राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए थे और अब भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराकर देश की जनता का अपमान किया है। कांग्रेस को केवल सनातन धर्म में ही बुराइयां दिखती है। यह बात सागर क्लस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को सागर लोकसभा के शमशाबाद स्थित आर एम गार्डन में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही। डॉ. मिश्रा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराकर भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। नरेन्द्र मोदी ने हमें बूथ पर 370 वोट बढ़ाने और भाजपा गठबंधन को 370 से अधिक लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने का लक्ष्य दिया है। आप सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।

डॉ मिश्रा से ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर पाकिस्तान और चीन की तारीफ करते है और देश के लोकतंत्र पर उंगली उठाते है। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाले जनता से वोट मांगने का अधिकार खो चुके हैं। भाजपा देश को मजबूत कर रही है, वही कांग्रेस देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कमलनाथ महान भारत को बदनाम भारत बताते है। यह इनकी ही नही पूरी कांग्रेस की सोच इसी तरह की है। आपको हर बूथ पर कांग्रेस को हराना है। हमें प्रदेश की पूरी 29 सीटें जीतकर इतिहास बनाना है। बैठक में पूर्व मंत्री सूर्यप्रकाश मीना, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र खरे, योगेंद्र सोलंकी, मनोज साहू, विधानसभा संयोजक आरती प्रदीप माहेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह, मंडल अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Tags:

About The Author

Latest News

25 मई को उत्साह के साथ करें मतदान, गढ़े नया आयाम : उपायुक्त 25 मई को उत्साह के साथ करें मतदान, गढ़े नया आयाम : उपायुक्त
बोकारो। शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग की ओर से नियमित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन...
 बदला मौसम , आज आंधी के साथ बारिश की संभावना
अभिनेता साहिल खान छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार, महादेव सट्टा ऐप मामले में है नाम
निर्यात पर प्रतिबंध में दी गई छूट, इन 6 देशों को 1 लाख टन प्याज भेजेगा भारत
जो संविधान बदलने निकले हैं जनता उनकी सरकार बदल देगी: अखिलेश यादव
रायबरेली: आज लग सकती है प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर
आज का राशिफल: 28 अप्रैल, 2024