टैक्स जमा करने कुछ ही दिन शेष, फिर देना होगा अतिरिक्त अधिभार

टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदार की श्रेणी में हो जाएंगे शामिल

 टैक्स जमा करने कुछ ही दिन शेष, फिर देना होगा अतिरिक्त अधिभार

फिर देना होगा अतिरिक्त अधिभार
धमतरी। नगर निगम द्वारा बकाया करों की वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जाने के बाद भी वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। वित्तीय वर्ष के समापन में केवल दो दिन ही शेष रह गए हैं, फिर भी लक्ष्य अधूरा है। नगर निगम द्वार करों की वसूली के लिए आने वाले दिनों में फिर से अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम में संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर एवं शिक्षा उपकर जैसे टैक्स जमा करने के लिए केवल 31 मार्च तक का समय बचा हुआ है। टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदार की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे और उन्हें अतिरिक्त अधिभार भी देना पड़ेगा। यह वित्तीय वर्ष का अंतिम माह है। इस माह में टैक्स जमा करना अनिवार्य होता है। टैक्स वसूली के लिए निगम विशेष अभियान चला रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी टैक्स वसूलने के लिए रोजाना फील्ड पर निकल रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर पीसी सार्वा प्रति सप्ताह वसूली की समीक्षा कर रहे हैं, इसके बाद भी राहत नहीं मिल रही। उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया है। आयुक्त विनय पोयाम भी सभी प्रकार के टैक्स वसूली को लेकर निगम के अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। करदाताओं को टैक्स जमा करने में सुविधा देने के लिए आनलाइन यूपीआई सिस्टम जैसे फोन पे, गूगल पे एवं पेटीएम जैसी सुविधाएं निगम दे रही है। 31 मार्च तक आने वाले सभी अवकाश के दिनों में भी टैक्स जमा करने के लिए राजस्व विभाग के काउंटर खुले रहेंगे।

लगातार चल रही कार्रवाई
नगर निगम से सुविधाएं लेकर कई उपभोक्ता करों का भुगतान समय पर नहीं करते। बार-बार नोटिस के बाद भी कर का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर निगम की कार्रवाई जारी है। टैक्स जमा नहीं करने वाले करदाता के विरुद्ध कई बड़ी कार्रवाई नगर निगम ने की है। शहर के अलग-अलग वार्डों में 20 से अधिक स्थानों में नल कनेक्शन काटे जा चुके हैं। 15 से अधिक दुकानों को सील किया जा चुका है।

कमजोर वसूली के लिए कर्मचारियों का रोका गया वेतन
नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली को लेकर लगातार कार्रवाई की गई लेकिन आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाई। बड़े बकायादारों की दुकानों को सील करने से लेकर नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई। कमजोर वसूली पर कर्मचारियों का वेतन रोका गया, वार्डों में शिविर लगाया गया, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दी गई, प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा करने के साथ ही प्रयास किया गया, इसके बावजूद निगम के लिए राजस्व वसूली का लक्ष्य अधूरा रह गया है।

दो करोड़ रुपये राजस्व वसूली है शेष
जानकारी के अनुसार लक्ष्य हासिल करने के लिए निगम को दो करोड़ रुपये राजस्व वसूली करना होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में नगर निगम ने आठ करोड़ 64 लाख छह हजार रुपये वसूली का लक्ष्य रखा था, बकाया मांग एक करोड़ 85 लाख 77 हजार रुपये की थी। इस तरह नगर निगम का कुल वसूली लक्ष्य नौ करोड़ 99 लाख 83 हजार रुपये था। इसमें संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर, दुकान किराया व प्रीमियम कालोनी व अनुज्ञा, विज्ञापन हो र्डिंग्स, पार्किंग, प्रदर्शनी आदि से वसूली के लक्ष्य को हासिल करने प्रयास किया गया। निगम को अब तक करीब आठ करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए है।




Tags:

About The Author

Latest News

कलेक्टर ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण कलेक्टर ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण...
देश और समाज की सेवा में रोटरी क्लब का योगदान सराहनीय : राज्यपाल हरिचंदन
आम नागरिकों के साथ बाइक चलाकर कलेक्टर व एसपी ने मतदाताओं को किया जागरूक
आरटीई के आवेदनों की जांच के बाद निकाली जाएगी लाटरी
लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा, लोगों में आई जागरूकता
धमतरी-गोकुलपुर वार्ड में जल संकट गहराया
यह चुनाव बदलाव का है- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष