परिजन लगा रहे दो पर दुष्कर्म का आरोप
By Harshit
On
मलिहाबाद, लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी को उसके पड़ोसी दो बच्चों के पिता ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर से उठा ले जाकर गांव के बाहर खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर उसे मारने का प्रयास कर बेहोशी के हालत में छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद उसी देर रात करीब 12 बजे परिजनों की सूचना पर रहीमाबाद पुलिस घायलावस्था में किशोरी को सीएचसी मलिहाबाद लाई थी। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालात देख लोकबंधु हॉस्पिटल रेफर कर दिया था। रहीमाबाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर पड़ोसी धर्मेन्द्र के विरुध दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट का अभियोग दर्ज कर बुधवार को उसे पकड़ लिया था।
गुरुवार को परिजनों व किशोरी के वायरल वीडियो में दो लोगों पर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसमें एक को किशोरी ने पहचान लिया है। जबकि दूसरा अज्ञात है। जिसे किशोरी पहचान नहीं पा रही थी। किशोरी के परिजन बुधवार को हॉस्पिटल से घर ले आये थे।
लेकिन गुरुवार को सुबह उसकी हालात बिगड़ने पर फिर उसे लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। अभी पीड़िता किशोरी के 164 के बयान बाकी है। आगे की कार्यवाई उसके बयानों के आधार पर की जायेगी।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
निर्यात पर प्रतिबंध में दी गई छूट, इन 6 देशों को 1 लाख टन प्याज भेजेगा भारत
28 Apr 2024 08:35:34
नई दिल्ली। भारत ने प्याज के निर्यात पर लगी रोक के बीच कुछ पड़ोसी देशों को इसकी खेप भेजने की...