देश के सशक्तीकरण में महिलाएं सफलता के मुकाम पर- मोना

देश के सशक्तीकरण में महिलाएं सफलता के मुकाम पर- मोना

ब्रजेश त्रिपाठी

लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने गुरूवार को नगर के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारियां जुटाई। वहीं कैम्प कार्यालय पर पहुंची विधायक मोना का नारी जागरूकता मंच द्वारा होली को लेकर सम्मान भी किया गया। विधायक मोना ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि सशक्तीकरण के क्षेत्र में आज भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में सफलता के मुकाम पर है। कार्यक्रम की संयोजिका अनीता गौतम, शबनम बानो, अमरावती गौतम, रीता गौतम, कल्पा वर्मा ने विधायक मोना का मंच की ओर से सारस्वत सम्मान किया। वहीं विधायक मोना ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जनता के बीच मजबूती से रखने को कहा। एआईसीसी सदस्य देवव्रत मिश्र विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर  स्वाती जायसवाल, पूनम द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, विकास मिश्र, धर्मपाल गौतम, देवी प्रसाद मिश्र, अतुल शुक्ला, भुवनेश्वर शुक्ल, हरिशंकर सरोज, पप्पू जायसवाल, दिनेश सिंह आदि रहे।

About The Author

Latest News

पूर्व विधायक जय चौबे कई दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल पूर्व विधायक जय चौबे कई दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल
संत कबीर नगर ,समाजवादी पार्टी से बागी हुए पूर्व विधायक जय चौबे आज लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय पर अपने सैकड़ो...
छर्रा एवं इगलास विधान सभा क्षेत्र के लिए धनीपुर मण्डी में ईवीएम कमीशनिंग कार्य को परखा
महिला थाना द्वारा 08 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
नगर आयुक्त की सख्ती से सुधरा जलकल विभाग
डीएम द्वारा नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
राजनाथ के राजनीतिक पथ पर दो बार काटे गये ‘टंडन’!
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने की आत्महत्या