लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभावार नियंत्रण कक्ष स्थापित

 लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभावार नियंत्रण कक्ष स्थापित

 अररिया- जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी इनायत खान के दिशा निर्देश में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला अन्तर्गत विधानसभावार हेल्पलाइन कोषांग एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नरपतगंज,रानीगंज,फारबिसगंज,अररिया,जोकीहाट,सिकटी के लिए अलग अलग जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल सभागार में कार्यरत है।छह विधानसभा के लिए 06 अलग-अलग दूरभाष संख्या चौबीसों घंटे सातों दिन लगातार कार्यरत रहेगा। इन नम्बरों पर कॉल कर मतदान प्रकिया से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।

सभी विधानसभाओं के दूरभाष संख्या निर्वाचन अवधि तक लगातार कार्यरत रहेगा।नरपतगंज विधानसभा नियंत्रण कक्ष का नंबर 06453-222701,रानीगंज विधानसभा नियंत्रण कक्ष का नंबर 06453-222702,फारबिसगंज विधानसभा का नियंत्रण कक्ष का नंबर 06453-222703,अररिया विधानसभा कक्ष का नंबर 06453-222704,जोकीहाट विधानसभा नियंत्रण कक्ष का नंबर 06453-222705 और सिकटी विधानसभा नियंत्रण कक्ष का नंबर 06453-222706 है।इसी प्रकार अररिया खेल भवन में व्यव कोषांग से किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त करने के लिए दूरभाष संख्या 06453 - 06453-222707 स्थापित किया गया है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News