जापानी फुटबॉलर नोजोमु ने की डीजीपी से मुलाकात

 भारत में कर रहे 2000 किमी की फुटबॉल ड्रिब्लिंग यात्रा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। डीजीपी प्रशांत कुमार से मंगलवार को जापान के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फुटबॉलर व उनकी एनजीओ टीम द्वारा मुलाकात की गयी। मुलाकात के दौरान डीजीपी व  अमिताभ यश, अपर पुलिस महानिदेशक , कानून व्यवस्था द्वारा जापान स्थित एनजीओ एफसी नोनो/नोजोमु फाउंडेशन के संस्थापक निजामी हगिहारा को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। 

उल्लेखनीय है कि एफसी नोनो/नोजोमु फाउंडेशन के संस्थापक नोजोमु हगिहारा द्वारा बच्चों को सशक्त बनाने और जापान-भारत खेल सहयोग को बढ़ावा देने जैसे धर्मार्थ उद्देश्यों के लिये कोलकाता से दिल्ली तक भारत के कई राज्यों को कवर करते हुये  3 मार्च से मई 2025 तक लगभग 2000 किलोमीटर की दुनिया के सबसे लम्बी फुटबॉल ड्रिब्लिंग की यात्रा की जा रही है। अपनी इसी यात्रा के दौरान एफसी नोनो, फाउंडेशन के संस्थापक व उनकी टीम के द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गुजरते समय डीजीपी, अमिताभ यश अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, यूपी, एन रविन्दर अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक, यूपी के जीएसओ से मुलाकात की गयी। 

उतरौला में गरजे शंकराचार्य, कहा धर्म की रक्षा से ही सुरक्षित रहेगा राष्ट्र ये खबर भी पढ़े : उतरौला में गरजे शंकराचार्य, कहा धर्म की रक्षा से ही सुरक्षित रहेगा राष्ट्र

अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था द्वारा मारूति के सभी जनपदों को हगीहरा की सुगम यात्रा के लिए निर्देश भी निर्गत किये गये है। एफसी नोनो/नोजोमु फाउंडेशन द्वारा फुटबॉल के माध्यम से भारत में स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण सुधार, शिक्षा, मानव संसाधन विकास, पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के लिए लक्ष्य एक हुक के रूप में फुटबॉल गतिविधियों के साथ, दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के लिए लगातार कार्य कर रही है।  हगिहरा द्वारा जुवेनाइल मामलों में जेल में निरूद्ध बच्चों को मोटीवेशनल स्पीच द्वारा उनके स्वभाव में सुधार के लिए भी बिहार व बंगाल प्रान्त की जेलों में भ्रमण किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को दृढ़ता के मूल्य और चुनौतियों को स्वीकार करने के महत्व को बताना तथा जापान और भारत के बीच सांस्कृतिक और खेल आदान-प्रदान को मजबूत करना है।

कार्यक्रम का समन्वय पूर्णेन्दु सिंह अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिदेशक यूपी के स्टाफ आफीसर तथा वाराणसी स्थित जापानी मंदिर से जुडे़  संतोष कुमार सिंह द्वारा किया गया। एफसी नोनो के साथ गिनीज बुक ऑफ इण्डिया की वीडियोग्राफी टीम भी आयी, जो पूरी यात्रा में लगातार उनके साथ रहेगी। इस मौके पर यूपी पुलिस की फुटबाल टीम ने भी हगिहरा से संवाद किया तथा फुटबॉल के गुर सीखे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में हुआ। पारंपरिक दीक्षांत शोभायात्रा के साथ...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

लखनऊ । लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान,सीएसआईआर-एनबीआरआई में बुधवार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी " पौधों के विकास और तनाव की प्रतिक्रियाओं को...
उत्तर प्रदेश 
पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने पीएम आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई पात्र अभ्यार्थी यदि बचता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्था,पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग द्वारा...